Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शीला दीक्षित

शीला दीक्षित
शीला दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेत्री थीं। वे दिल्ली की सबसे लंबे कार्यकाल तक रहने वाली मुख्‍यमंत्री थीं। 1998 से 2013 तक उन्होंने लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज के बाद वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। शीला दीक्षित का विवाह स्वर्गीय विनोद दीक्षित से हुआ था जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य थे और जिनके पिता स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता कार्यकर्ता और पूर्व राज्यपाल और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे। शीला दीक्षित ने 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। दीक्षित ने 1984 से 1989 तक पांच साल के लिए महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 1986 से 1989 तक दीक्षित पहले केंद्रीय मंत्री भी रहीं। साथ ही राज्य के संसदीय कार्य के लिए और बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 20 जुलाई 2019 को राजनीति की लंबी पारी खेलने वाली शीला दीक्षित का दिल्ली में निधन हो गया।. .
By Ajay M V | Saturday, November 23, 2019, 01:54:08 PM [IST]

शीला दीक्षित जीवनी

शीला दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेत्री थीं। वे दिल्ली की सबसे लंबे कार्यकाल तक रहने वाली मुख्‍यमंत्री थीं। 1998 से 2013 तक उन्होंने लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज के बाद वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। शीला दीक्षित का विवाह स्वर्गीय विनोद दीक्षित से हुआ था जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य थे और जिनके पिता स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता कार्यकर्ता और पूर्व राज्यपाल और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे। शीला दीक्षित ने 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। दीक्षित ने 1984 से 1989 तक पांच साल के लिए महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 1986 से 1989 तक दीक्षित पहले केंद्रीय मंत्री भी रहीं। साथ ही राज्य के संसदीय कार्य के लिए और बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 20 जुलाई 2019 को राजनीति की लंबी पारी खेलने वाली शीला दीक्षित का दिल्ली में निधन हो गया।

और पढ़ें

शीला दीक्षित निजी जीवन

पूरा नाम शीला दीक्षित
जन्म तिथि 31 Mar 1938
मृत्यु तिथि 20 Jul 2019 (उम्र 81)
जन्म स्थान कपूरथला, पंजाब
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
पिता का नाम -
माता का नाम -
जीवनसाथी का नाम स्‍वर्गीय विनोद दीक्षित
जीवनसाथी का व्यवसाय पूर्व आईएएस अधिकारी
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री

शीला दीक्षित शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹2.82 CRORE
सम्पत्ति
₹2.82 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

शीला दीक्षित के बारे में रोचक जानकारी

78 वर्षीय दीक्षित, एक लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में सेवा कर चुके, यूपी के कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत उमा शंकर दीक्षित की बहू थीं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने 82 सहयोगियों के साथ 1990 में उन्हें 23 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया था, जब उन्होंने राज्य में महिलाओं पर हुई हिंसा के खिलाफ एक अभियान का नेतृत्व किया था।

शीला दीक्षित का राजनीतिक जीवन

  • 2019: 20 जुलाई 2019 को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्‍पताल में उनका निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं।
  • 2014 : 4 मार्च 2014 से 25 अगस्त 2014 तक वे केरल की राज्यपाल रहीं।
  • 2008 : चौथी विधानसभा में निर्वाचित और वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
  • 2003 : 2003-2008: फिर से तीसरी विधानसभा के लिए चुनी गईं।
  • 1998 : 1998-2003: दूसरी दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गईं और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।

पूर्व इतिहास

  • 1970: 1970 के दशक में, शीला दीक्षित युवा महिला संघ की अध्यक्ष रही। इस अवधि के दौरान, उन्होंने दिल्ली में दो सबसे सफल कामकाजी महिलाओं के छात्रावास की स्थापना की। उसके बाद, दीक्षित ने एक कार्यकारी सचिव के रूप में गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के लिए भी काम किया।

शीला दीक्षित की उपलब्धिया‍ँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में, दीक्षित को 2008 में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री से सम्मानित किया गया था और अगले वर्ष उन्हें एनडीटीवीद्वारा पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+