Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सचिन पायलट

सचिन पायलट
सचिन पायलट भारत के सबसे कम उम्र के संसद सदस्यों में से एक है। सचिन पायलट को राजस्थान का उप मुख्यमंत्री चुना गया है। वह स्वर्गीय राजनेता राजेश पायलट के पुत्र हैं। पायलट ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक डिग्री प्राप्त की है। अपनी स्नातक पूरी करने के दिल्ली ब्यूरो ऑफ़ ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉर्पोरेशन और उसके बाद अमेरिकन मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन जनरल मोटर्स में दो साल काम किया।

व्हार्टन बिजनेस स्कूल (पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, यू. एस.
By Rashmi | Monday, December 17, 2018, 10:24:37 AM [IST]

सचिन पायलट जीवनी

सचिन पायलट भारत के सबसे कम उम्र के संसद सदस्यों में से एक है। सचिन पायलट को राजस्थान का उप मुख्यमंत्री चुना गया है। वह स्वर्गीय राजनेता राजेश पायलट के पुत्र हैं। पायलट ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक डिग्री प्राप्त की है। अपनी स्नातक पूरी करने के दिल्ली ब्यूरो ऑफ़ ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉर्पोरेशन और उसके बाद अमेरिकन मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन जनरल मोटर्स में दो साल काम किया।

व्हार्टन बिजनेस स्कूल (पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, यू.एस.ए.) में बहुराष्ट्रीय प्रबंधन और वित्त में विशेषज्ञता के साथ अपनी एमबीए डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में शामिल होने का फैसला किया। 26 साल की उम्र में, वह 14 वीं लोक सभा के लिए राजस्थान के दौसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में चुने गए। 2009 में, वह अजमेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए फिर से चुने गए और यूपीए सरकार में राज्य मंत्री बने। उन्होंने केंद्र सरकार में विभिन्न समितियों को अपनी सेवाएं दीं। वह वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और 2018 विधानसभा चुनावों में पार्टी की चुनाव गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे हैं। पायलट ने 2004 में सारा अब्दुल्ला से विवाह किया था। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं।

और पढ़ें

सचिन पायलट निजी जीवन

पूरा नाम सचिन पायलट
जन्म तिथि 07 Sep 1977 (उम्र 48)
जन्म स्थान सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय कृषिविद, पत्रकार और सेना अधिकारी
पिता का नाम स्वर्गीय श्री राजेश पायलट
माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती रामा पायलट
जीवनसाथी का नाम श्रीमती सारा पायलट
जीवनसाथी का व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता
संतान 2 पुत्र
धर्म हिंदू
वेबसाइट http://www.sachinpilot.com/

सचिन पायलट शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹7.39 CRORE
सम्पत्ति
₹7.39 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

सचिन पायलट के बारे में रोचक जानकारी

सचिन पायलट को उड़ान भरने का शौक है और वह एक अच्छे शूटर भी है। उन्हें 1995 में एनवाई, यूएसए से अपना निजी पायलट लाइसेंस (पीपीएल) भी प्राप्त किया है। शूटिंग में, उन्होंने कई राष्ट्रीय राइफल और पिस्तौल शूटिंग चैम्पियनशिप में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें क्षेत्रीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में भी सेवाएं दी हैं। इसलिए उन्हें क्षेत्रीय सेना में लेफ्टिनेंट पायलट के रूप में भी जाना जाता है। किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सचिन रुचि लेते हैं। उन्हें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय समाचार और वर्तमान मामलों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थशास्त्र, कृषि और ग्रामीण विकास, रणनीतिक और विदेशी संबंधी मामलों में विशेष रूचि है। उन्होंने 2001 में अपने पिता पर एक पुस्तक लिखी, पुस्तक का शीर्षक "राजेश पायलट: इन स्पिरिट फॉरएवर" है।

सचिन पायलट का राजनीतिक जीवन

  • 2018: पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है।
  • 2014: सचिन पायलट ने अजमेर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा चुनाव लड़ा और भाजपा के संवर लाल जाट से 1,71,983 मतों के अंतर से पराजित हो गए।
  • 2014: 13 जनवरी 2014 को, उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी काअध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2012: साल 2012 में सचिन कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री बने और 2014 तक इस पद पर बने रहे।
  • 2009: बीजेपी की किरण महेश्वरी को हराकर पायलट को 15 वीं लोकसभा में फिर से निर्वाचित किया गया। बाद में राजस्थान सरकार के आधीन उन्होंने 2009 से 28 अक्टूबर 2012 तक केंद्रीय राज्य, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 2006: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत सलाहाकार समिति के सदस्य और गृह मामलों की समिति के सदस्य (5 अगस्त 2006-2009)
  • 2004: राजस्थान के दौसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सचिन पायलट 14 वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 1,14,865 वोटों के विशाल अंतर के साथ बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को हराया। जल्द ही वह गृह मामलों पर समिति के सदस्य बने।

सचिन पायलट की उपलब्धिया‍ँ

26 साल की उम्र में, वह 2004 में सबसे कम उम्र के सांसद चुने गए थे। सचिन पायलट को 2008 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा युवा वैश्विक नेताओं में से एक चुना गया था।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+