रेणु देवी

रेणु देवी
रेणु देवी का जन्म 11 नवंबर 1959 को कृष्णा प्रसाद के यहां हुआ था, जो एक पिछड़े समाज नोनिया से थे। इसके बाद उन्होंने महंत दर्शन दास महिला कॉलेज, मुजफ्फरपुर से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। 1973 में बहुत ही कम उम्र में उनकी शादी पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक इंश्योरेंस इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद से हुई।

शादी के 7 साल बाद उनके पति का अचानक निधन हो गया और वो बेतिया अपने मां के घर लौट आईं। उनके दो बच्चे थे, फिर भी उनका जुड़ाव आरएसएस से हो गया। उनकी मां भी संघ से जुड़ी थीं। वो विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की एक कार्यकर्ता भी थीं।

जब बीजेपी का गठन हुआ, तो वो उसमें शामिल हो गईं। इसके बाद वो भारतीय महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य बनीं और चंपारण में कई अभियान का नेतृत्व किया। जब लालकृष्ण आडवाणी ने श्रीराम जन्मभूमि के लिए आंदोलन शुरू किया तो वो उसमें भी सक्रिय रहीं। 1990 में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

उन्होंने बिहार बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव और अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इसके बाद 1995 में बिहार विधानसभा के लिए अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। 2000 में उनकी मेहनत रंग लाई और वो बेतिया से विधायक के रूप में चुनी गईं। इसके बाद 2015 तक उन्होंने इस सीट पर कब्जा जमाए रखा। 2015 में हार के बाद उन्होंने फिर 2020 में बेतिया से ही चुनाव जीता और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं।. .
By Rashmi | Sunday, January 31, 2021, 01:03:18 PM [IST]

रेणु देवी जीवनी

रेणु देवी का जन्म 11 नवंबर 1959 को कृष्णा प्रसाद के यहां हुआ था, जो एक पिछड़े समाज नोनिया से थे। इसके बाद उन्होंने महंत दर्शन दास महिला कॉलेज, मुजफ्फरपुर से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। 1973 में बहुत ही कम उम्र में उनकी शादी पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक इंश्योरेंस इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद से हुई।

शादी के 7 साल बाद उनके पति का अचानक निधन हो गया और वो बेतिया अपने मां के घर लौट आईं। उनके दो बच्चे थे, फिर भी उनका जुड़ाव आरएसएस से हो गया। उनकी मां भी संघ से जुड़ी थीं। वो विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की एक कार्यकर्ता भी थीं।

जब बीजेपी का गठन हुआ, तो वो उसमें शामिल हो गईं। इसके बाद वो भारतीय महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य बनीं और चंपारण में कई अभियान का नेतृत्व किया। जब लालकृष्ण आडवाणी ने श्रीराम जन्मभूमि के लिए आंदोलन शुरू किया तो वो उसमें भी सक्रिय रहीं। 1990 में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

उन्होंने बिहार बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव और अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इसके बाद 1995 में बिहार विधानसभा के लिए अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। 2000 में उनकी मेहनत रंग लाई और वो बेतिया से विधायक के रूप में चुनी गईं। इसके बाद 2015 तक उन्होंने इस सीट पर कब्जा जमाए रखा। 2015 में हार के बाद उन्होंने फिर 2020 में बेतिया से ही चुनाव जीता और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं।

और पढ़ें

रेणु देवी निजी जीवन

पूरा नाम रेणु देवी
जन्म तिथि 01 Nov 1959 (उम्र 66)
जन्म स्थान बेतिया
पार्टी का नाम Bharatiya Janata Party
शिक्षा 12th Pass
व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ
पिता का नाम कृष्णा प्रसाद
माता का नाम Not Known
जीवनसाथी का नाम स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद
जीवनसाथी का व्यवसाय इंश्योरेंस इंस्पेक्टर
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
धर्म हिंदू
वेबसाइट NA

रेणु देवी शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹5.32 CRORE
सम्पत्ति
₹5.38 CRORE
उत्तरदायित्व
₹5.47 LAKHS

रेणु देवी के बारे में रोचक जानकारी

1- रेणु देवी आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित थीं। साथ ही दुर्गा वाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लंबे वक्त तक काम किया।

2- 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनको गिरफ्तार किया गया था।

3- जब अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष थे, तो उन्होंने बीजेपी कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में काम किया।

4- वैसे तो बिहार में अब तक 5 डिप्टी सीएम बन चुके हैं, लेकिन रेणु देवी पहली महिला डिप्टी सीएम हैं।

रेणु देवी का राजनीतिक जीवन

  • 2025: रेणु देवी को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बेतिया से मैदान में उतारा।
  • 2020: बेतिया से फिर चुनाव जीता और एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री बनीं।
  • 2000: बेतिया ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद इसी सीट से 2015 तक विधायक रहीं।
  • 1998: महिला मोर्चा के सदस्य के रूप में बीजेपी में शामिल हुईं।
  • 1995: नौतन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
  • 1991: बीजेपी महिला मोर्चा बिहार की महासचिव के रूप में पदोन्नत हुईं।
  • 1990: राम मंदिर आंदोलन के लिए गिरफ्तार हुईं।
  • 1989: वे बिहार में बीजेपी महिला मोर्चा, चंपारण क्षेत्र की अध्यक्ष बनीं।

पूर्व इतिहास

  • 1979: पति का निधन हो गया और उनकी बेतिया की राजनीति में एंट्री हुई।
  • 1973: दुर्गा प्रसाद से शादी की
  • 1959: गरीब परिवार में हुआ जन्म

रेणु देवी की उपलब्धिया‍ँ

बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव, बिहार
बीजपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष, बिहार
बिहार की डिप्टी सीएम

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+