Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रजनीकांत

रजनीकांत
सुपर स्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक), भारत में हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। जब वो पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के ही आचार्य पाठशाला में पूरी की, फिर वो रामकृष्ण मिशन की एक इकाई विवेकानंद बालक संघ में गए। वैसे तो उनकी मातृभाषा मराठी है, लेकिन उन्होंने इसमें कोई फिल्म नहीं की है। सुपर स्टार बनने का उनका सफर इतना आसान नहीं था। फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने से पहले उन्होंने बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम के लिए एक कंडक्टर के रूप में सेवाएं दीं। इसी दौरान ही उन्होंने विभिन्न मंचों पर अभिनय और स्टंट किया।

साउथ के अलावा बॉलीवुड के लिए भी रजनीकांत एक लोकप्रिय चेहरा हैं। दक्षिण के लोग उन्हें रजनी सर के नाम से बुलाते हैं। साथ ही उनके प्रशंसकों की संख्या भी काफी ज्यादा है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लंबे करियर के दौरान उनकी झोली में कई पुरस्कार आए, जो कुछ इस तरह हैं- फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड, कलीममणि पुरस्कार, शैवालियर शिवाजी गणेशन अवार्ड, पद्म भूषण और पद्म विभूषण।

फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तमिलनाडु की राजनीति में भी उनका व्यापक प्रभाव है, वो अपने दम पर वहां का जनादेश बदलने की क्षमता रखते हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने जल्द राजनीतिक पार्टी लाने का ऐलान किया था किंतु फिर अपना फैसला बदल दिया।. .
By Keshav Karna | Friday, September 8, 2023, 09:19:25 AM [IST]

रजनीकांत जीवनी

सुपर स्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक), भारत में हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। जब वो पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के ही आचार्य पाठशाला में पूरी की, फिर वो रामकृष्ण मिशन की एक इकाई विवेकानंद बालक संघ में गए। वैसे तो उनकी मातृभाषा मराठी है, लेकिन उन्होंने इसमें कोई फिल्म नहीं की है। सुपर स्टार बनने का उनका सफर इतना आसान नहीं था। फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने से पहले उन्होंने बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम के लिए एक कंडक्टर के रूप में सेवाएं दीं। इसी दौरान ही उन्होंने विभिन्न मंचों पर अभिनय और स्टंट किया।

साउथ के अलावा बॉलीवुड के लिए भी रजनीकांत एक लोकप्रिय चेहरा हैं। दक्षिण के लोग उन्हें रजनी सर के नाम से बुलाते हैं। साथ ही उनके प्रशंसकों की संख्या भी काफी ज्यादा है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लंबे करियर के दौरान उनकी झोली में कई पुरस्कार आए, जो कुछ इस तरह हैं- फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड, कलीममणि पुरस्कार, शैवालियर शिवाजी गणेशन अवार्ड, पद्म भूषण और पद्म विभूषण।

फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तमिलनाडु की राजनीति में भी उनका व्यापक प्रभाव है, वो अपने दम पर वहां का जनादेश बदलने की क्षमता रखते हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने जल्द राजनीतिक पार्टी लाने का ऐलान किया था किंतु फिर अपना फैसला बदल दिया।

और पढ़ें

रजनीकांत निजी जीवन

पूरा नाम रजनीकांत
जन्म तिथि 12 Dec 1950 (उम्र 75)
जन्म स्थान बेंगलुरु
पार्टी का नाम Independent
शिक्षा Diploma in acting from Madras Film Institute
व्यवसाय एक्टर
पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़
माता का नाम जीजाबाई
जीवनसाथी का नाम लता रजनीकांत
जीवनसाथी का व्यवसाय निर्माता, संगीतकार
संतान 2 पुत्री
वेबसाइट http://rajinikanth.com/

रजनीकांत शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹430 CRORE
सम्पत्ति
₹430 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

रजनीकांत के बारे में रोचक जानकारी

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो बस के कंडक्टर हुआ करते थे।

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की एक किताब में 'बस कंडक्टर से लेकर सुपर स्टार तक' ( Bus Conductor to Superstar) नाम से एक चैप्टर है। फिल्म जगत में ऐसा कीर्तिमान सिर्फ रजनीकांत के ही नाम है।

2007 में रजनीकांत की एक्टिंग फीस 26 करोड़ थी। जिस वजह से एशिया में वो जैकी चैन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थे।

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी अभिनेता धनुष से हुई है।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+