होम
 » 
प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह भारत के सक्रिय राजनेता हैं, जो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (उत्तराखंड पीसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वह उत्तराखंड विधानसभा के चार बार सदस्य रह चुके हैं। सिंह का जन्म 1958 में उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के देहरादून जिले के विरनाद गांव में राजपूत परिवार में हुआ था। प्रीतम सिंह गुलाब सिंह (उत्तर प्रदेश के राजनेता) के सबसे बड़े पुत्र हैं, जो उत्तर प्रदेश विधानसभा के आठ बार सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।. .

प्रीतम सिंह जीवनी

प्रीतम सिंह भारत के सक्रिय राजनेता हैं, जो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (उत्तराखंड पीसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वह उत्तराखंड विधानसभा के चार बार सदस्य रह चुके हैं। सिंह का जन्म 1958 में उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के देहरादून जिले के विरनाद गांव में राजपूत परिवार में हुआ था। प्रीतम सिंह गुलाब सिंह (उत्तर प्रदेश के राजनेता) के सबसे बड़े पुत्र हैं, जो उत्तर प्रदेश विधानसभा के आठ बार सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

और पढ़ें
By Ajay M V Updated: Tuesday, October 30, 2018, 02:52:39 PM [IST]

प्रीतम सिंह निजी जीवन

पूरा नाम प्रीतम सिंह
जन्म तिथि 04 Nov 1958 (उम्र 65)
जन्म स्थान देहरादून
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा Graduate Professional
व्यवसाय राज्य सरकार, किराया, ब्याज, और कृषि आय से वेतन
पिता का नाम गुलाब सिंह
माता का नाम NA

प्रीतम सिंह शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति: ₹8.1 CRORE
सम्पत्ति:₹8.1 CRORE
उत्तरदायित्व: N/A

प्रीतम सिंह के बारे में रोचक जानकारी

वह 1993 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में भी चुने गए थे। सिंह चकराता (उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं।

प्रीतम सिंह का राजनीतिक जीवन

2017
  • वह कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड के चकराता निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक चुने गए। 2017 में प्देरश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के अध्यक्ष रूप में नियुक्त किया गया।
2014
  • उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए अचानकर तब सामने आया, जब राजनीतिक विद्रोह के कारण कांग्रेस शासित सरकार हिल गई।
2012
  • 2012 में कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड में चकराता निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में चौथी बार चुने गए। चुनाव जीतने के बाद सिंह को उत्तराखंड सरकार में चार बार गृह, ग्रामीण विकास, राज, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, लघु सिंचाई और पिछड़ा क्षेत्र विकास के लिए कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
2010
  • सिंह को उत्तराखंड की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2007
  • वह कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड में चकराता निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में तीसरी बार चुने गए।
2002
  • उन्हें कांग्रेस टिकट पर उत्तराखंड के चकराता निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया था। चुनाव जीतने के बाद 2002 में सिंह को उत्तराखंड सरकार में चार बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया. उन्होंने राज, ग्रामीण इंजीनियरिंग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, खेल और युवा कल्याण विभाग को संभाला।
1993
  • प्रीतम सिंह ने विधानसभा चुनाव जीता और कांग्रेस टिकट पर उत्तर प्रदेश के चकराता निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने और चुनाव जीतने के बाद सिंह को उत्तर प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सचिव बनाया गया।
1988
  • प्रीतम सिंह चकराता के ब्लॉक प्रमुख के रूप में चुने गए।

प्रीतम सिंह की उपलब्धिया‍ँ

उन्हें 2011 में सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार दिया गया था।

Disclaimer: The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X