Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभु मनोहर पार्रिकर

प्रभु मनोहर पार्रिकर
मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर देश के सबसे प्रभावी राइट विंग नेताओं में से एक थे। पर्रिकर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक करने के बाद राजनीतिक यात्रा शुरू की। 1944 में पार्रिकर(भारतीय जनता पार्टी) भाजपा के सदस्य के रूप में गोवा की विधानसभा के लिए चुने गए। पांच वर्षों तक 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। साथ ही यह किसी भी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले आईआईटी स्नातक थे। शुरुआती उम्र से मुख्यमंत्री ने अनुशासन और कानून में रूचि दिखाई और इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने का फैसला किया व शिक्षा के अंतिम वर्षों में आरएसएस के मुख्य शिष्‍य बन गए। राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले पार्रिक्कर कई बड़े पदों में रहे। वे भारत नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रक्षा मंत्री के पद पर भी रहे, लेकिन गोवा में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्‍होंने पद छोड़ दिया और गोवा की कमान संभाल ली। लेकिन इस सफर में स्वास्‍थ्‍य ने उनका साथ नहीं दिया और लंबी बीमारी के बाद 15 मार्च 2019 को उनका निधन हो गया।. .
By Ajay M V | Sunday, March 17, 2019, 08:56:19 PM [IST]

प्रभु मनोहर पार्रिकर जीवनी

मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर देश के सबसे प्रभावी राइट विंग नेताओं में से एक थे। पर्रिकर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक करने के बाद राजनीतिक यात्रा शुरू की। 1944 में पार्रिकर(भारतीय जनता पार्टी) भाजपा के सदस्य के रूप में गोवा की विधानसभा के लिए चुने गए। पांच वर्षों तक 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। साथ ही यह किसी भी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले आईआईटी स्नातक थे। शुरुआती उम्र से मुख्यमंत्री ने अनुशासन और कानून में रूचि दिखाई और इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने का फैसला किया व शिक्षा के अंतिम वर्षों में आरएसएस के मुख्य शिष्‍य बन गए। राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले पार्रिक्कर कई बड़े पदों में रहे। वे भारत नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रक्षा मंत्री के पद पर भी रहे, लेकिन गोवा में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्‍होंने पद छोड़ दिया और गोवा की कमान संभाल ली। लेकिन इस सफर में स्वास्‍थ्‍य ने उनका साथ नहीं दिया और लंबी बीमारी के बाद 15 मार्च 2019 को उनका निधन हो गया।

और पढ़ें

प्रभु मनोहर पार्रिकर निजी जीवन

पूरा नाम प्रभु मनोहर पार्रिकर
जन्म तिथि 13 Dec 1955
मृत्यु तिथि 17 Mar 2019 (उम्र 63)
जन्म स्थान मापुसा
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा स्नातक
व्यवसाय इंजिनियर
पिता का नाम गोपालकृष्ण पार्रिकर
माता का नाम राधाबाई पार्रिकर
जीवनसाथी का नाम मेधा पार्रिकर
संतान 2 पुत्र
वेबसाइट www.goa.gov.in

प्रभु मनोहर पार्रिकर शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹2.97 CRORE
सम्पत्ति
₹3.4 CRORE
उत्तरदायित्व
₹43.83 LAKHS

प्रभु मनोहर पार्रिकर के बारे में रोचक जानकारी

मनोज पार्रिकर को इंडिया टुडे पत्रिका की ओर से 2004 में 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री' के रूप में सम्मानित किया गया था। यहां तक कि गोवा में इन्हें ‘मिस्टर क्लीन’ के रूप में जाना जाता है। रक्षा मंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में, ‘वन रैंक वन पेंशन’ (ओआरओपी) योजना शुरू की गई थी।

प्रभु मनोहर पार्रिकर का राजनीतिक जीवन

  • 2019 : पार्रिकर को पैंक्रिएटिक कैंसर की वजह से कई महीनों तक अस्‍पताल में भर्ती रहना पड़ा और 17 मार्च 2019 को उनका गोवा में निधन हो गया।
  • 2017 : 14 मार्च, 2017 को पार्रिकर ने फिर गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2014 : मनोहर पर्रिकर को रक्षा पोर्टफोलियो मंत्रालय मिला और इन्होंने अरुण जेटली की जगह ली।
  • 2012 : बीजेपी ने अपने नेतृत्व में मार्च 2012 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ गोवा विधानसभा चुनाव जीते।
  • 2007 : दिगंबर कामत की अगुवाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गोवा राज्य के चुनावों में पार्रिकर की अगुवाई वाली बीजेपी को हरा दिया।
  • 2005 : मनोहर पर्रिकर की सरकार को विधानसभा में अल्पसंख्यक कर दिया गया क्योंकि चार बीजेपी विधायकों ने 29 जनवरी 2005 को सदन से पद छोड़ दिया था।
  • 2002 : मनोहर पर्रिकर को फिर से 5 जून 2002 को फिर से निर्वाचित किया गया और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में एक बार और कार्यकाल की सेवा की।
  • 2000 : इन्होंने गोवा चुनाव जीते और 2000 में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहें क्योंकि इनका कार्यकाल केवल 27 फरवरी 2002 तक ही चला।
  • 1999 : पार्रिकर 1999 में जून से नवंबर तक विपक्ष के नेता भी रहे।
  • 1994 : आरएसएस के लिए लम्बे समय से काम कर रहें प्रभु मनोहर पार्रिकर ने वर्ष 1994 में राजनीतिक कार्यकाल शुरू किया। यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य के रूप में गोवा विधान सभा के लिए चुने गए थे।

पूर्व इतिहास

  • 1981: पार्रिकर आरएसएस में एक स्थानीय निदेशक बनें और आरएसएस की उत्तरी गोवा इकाई में सक्रिय रहे। साथ ही यह 1992 में राम जन्माभूमि आंदोलन के प्रमुख आयोजक भी रहे।
  • 1978: मनोहर पर्रिकर ने लोयोला हाई स्कूल, मागाओ से अपनी स्कूली शिक्षा की। इन्होंने मराठी में माध्यमिक शिक्षा पूरी की। 1978 में, इन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • 1973: पार्रिकर आरएसएस में एक मुखिया के तौर उभरने लगे। और आईआईटी से स्नातक होने के बाद भी, पार्रिकर किसी न किसी रूप में आरएसएस को अपनी सेवाएं देते रहे।
  • Early 1970s: पर्रिकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और आरएसएस स्वयंसेवक के रूप में काम किया और कई गतिविधियों में हिस्सा लिया।

प्रभु मनोहर पार्रिकर की उपलब्धिया‍ँ

गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान मनोहर पर्रिकर ने राज्य के सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कीं। इन्होंने ‘दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना’ (डीएसएसवाई) की शुरुआत की जो वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों को मासिक पेंशन के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इन्होंने ब्याज मुक्त ऋण के माध्यम से छात्रों की भी मदद की। ‘साइबरेज योजना’ भी इनके ही नेतृत्व में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत छात्रों को कम्प्युटर दिए गए ताकि यह सब मिलकर तकनीकी-समझदार छात्रों का समुदाय बना सके। इसके अलावा राज्य में दूध की पैदावार बढ़ाने के लिए, ‘कामधेनु योजना’ शुरू की और व्यक्तियों को अपना व्यापार शुरू करने के लिए कम ब्याज ऋण प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री रोजगार योजना’ (सीएमआरई) भी चलाई।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+