होम
 » 
नरेंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर

श्री नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और मोदी सरकार में ग्रामीण विकास , पंचायती राज, और खान के वर्तमान कैबिनेट मंत्री है।. .

नरेंद्र सिंह तोमर जीवनी

श्री नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और मोदी सरकार में ग्रामीण विकास , पंचायती राज, और खान के वर्तमान कैबिनेट मंत्री है।

By Shalini Updated: Tuesday, October 9, 2018, 05:40:24 PM [IST]

नरेंद्र सिंह तोमर निजी जीवन

पूरा नाम नरेंद्र सिंह तोमर
जन्म तिथि 12 Jul 1957 (उम्र 66)
जन्म स्थान मोरेना, मध्य प्रदेश, भारत
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम मुंशी सिंह तोमर
माता का नाम शारदा देवी तोमर
वेबसाइट N/A
सोशल सोशल:

नरेंद्र सिंह तोमर शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति: ₹68.81 LAKHS
सम्पत्ति:₹1.14 CRORE
उत्तरदायित्व: ₹45.31 LAKHS

नरेंद्र सिंह तोमर के बारे में रोचक जानकारी

वे सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यों का आयोजन करने में रुचि रखते हैं। इसके अलावा, गरीबों की मदद, रक्तदान शिविरों के आयोजन और वृक्षारोपण में उनकी विशेष रुचि है। वे दर्पण खेल संस्थानए ग्वालियर के खेल-कूद और क्लब अध्यक्ष थे। उनका पसंदीदा मनबहलाव और मनोरंजन फिल्में देखना है। उनका उपनाम मुन्ना भैया है, जो बाबूलाल गौर द्वारा दिया गया है। खेल में उनके आकर्षण के अलावा, उनके साहित्यिक हित भी काफी स्पष्ट हैं। कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए, तोमर कई काव्य संगोष्ठियों का आयोजन करते रहते हैं। वे कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक जीवन

2014
  • उन्होंने ग्वालियर से चुनाव लड़ा और 16 वीं लोक सभा (द्वितीय अवधि) में फिर से निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के अशोक सिंह को हराया।
2009
  • उन्हें मोरेना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा में चुना गया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के रामनिवास रावत को हराया।
2003 - 2007
  • वे मध्यप्रदेश में सरकार के कैबिनेट मंत्री बने।
1998 - 2008
  • उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा (द्वितीय अवधि) का सदस्य बनाया गया ।
1991 - 1996
  • वे बीजेपीवाईएफ, मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने। वे राज्य अध्यक्ष, बीजेपीवाईएफ, मध्य प्रदेश रहे हैं।
1986 - 1990
  • वे बीजेपीवाईएफ, मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने।
1984 - 1985
  • वे बीजेपीवाईएफ, मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री रहे हैं।
1983-87
  • वे नगर निगम, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के काउंसिलर थे।
1980 - 1984
  • नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी युवा मंच (बीजेपीवाईएफ), ग्वालियर के अध्यक्ष बने।
31 अगस्त 2009
  • वे रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य बने।
27 मई 2014 - 9 नवंबर 2014
  • वे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, खान, इस्पात और श्रम और रोजगार बने।
20 नवंबर 2006 - मार्च 2010
  • वे बीजेपी, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बने।
18 जुलाई 2017 - 3 सितंबर 2017
  • उन्हें आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
9 नवंबर 2014 - 5 जुलाई 2016
  • वे खान और इस्पात के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने।
5 जुलाई 2016 - 3 सितंबर 2017
  • वे ग्रामीण विकास ; पंचायती राज; और पीने के पानी और स्वच्छता के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बन गए।
3 सितंबर 2017
  • वे ग्रामीण विकास ; पंचायती राज; और खानों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री है।
  • वे राज्य सभा के सदस्य थे।

पूर्व इतिहास

1979-80
  • नरेंद्र सिंह तोमर को छात्र संघ, सरकारी महाविद्यालय, मुरार के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

Disclaimer: The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X