नामा नागेश्वर राव तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता हैं और खम्मम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। इससे पहले वे तेलुगू देसम पार्टी में थे। वे एक उद्यमी हैं, जिन्होंने बुनियादी ढांचा कंपनी मधुकोन प्रोजेक्ट्स को चलाया। 2009 में जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो सबसे धनी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि उससे पहले 2004 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा लेकिन हार गये। वहीं 2019 के चुनाव में उन्होंने दूसरी बार लगातार जीत दर्ज की। इससे पहले 2014 में वे हार गये थे। नागेश्वर राव लोकसभा में टीडीपी के लीडर भी रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने नामा मुथैया मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत खम्मन के कई शहरी क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण में पीने का पानी पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा पीने के पानी के पैकेट, किसानों के लिये बोरवेल, आदि की व्यवस्था के अलावा व खास तौर से सूखे की चपेट में आने वाले गांवों को प्राथमिकता देते हैं।
| पूरा नाम | नामा नागेश्वर राव |
| जन्म तिथि | 15 Mar 1957 (उम्र 69) |
| जन्म स्थान | बालापाला, तेलंगाना |
| पार्टी का नाम | Telugu Desam |
| शिक्षा | |
| व्यवसाय | सर्विस |
| पिता का नाम | स्वर्गीय मुथैया |
| माता का नाम | श्रीमती नामा वरलक्ष्मी |
| जीवनसाथी का नाम | श्रीमती नामा चिन्नम्मा |
| जीवनसाथी का व्यवसाय | गृहिणी |
| संतान | 2 पुत्र 1 पुत्री |
Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.