Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ममताज संघमित्रा

ममताज संघमित्रा
ममताज़ संघमित्रा एक चिकित्सक होने के साथ-साथ भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्रए पश्चिम बंगाल से 16वीं लोकसभा के लिए संसद की सदस्य हैं। 2014 में उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रुप में भारतीय आम चुनाव जीता। पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ, वे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की प्रमुख रह चुकी हैं।. .
By Briti Roy | Thursday, February 28, 2019, 03:25:22 PM [IST]

ममताज संघमित्रा जीवनी

ममताज़ संघमित्रा एक चिकित्सक होने के साथ-साथ भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्रए पश्चिम बंगाल से 16वीं लोकसभा के लिए संसद की सदस्य हैं। 2014 में उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रुप में भारतीय आम चुनाव जीता। पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ, वे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की प्रमुख रह चुकी हैं।

और पढ़ें

ममताज संघमित्रा निजी जीवन

पूरा नाम ममताज संघमित्रा
जन्म तिथि 16 Jan 1946 (उम्र 80)
जन्म स्थान बर्धमान (पश्चिम बंगाल)
पार्टी का नाम All India Trinamool Congress
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय चिकित्सक और प्रोफेसर
पिता का नाम श्री सैयद मंसूर हबीबुल्लाह
माता का नाम श्रीमती मकसुदा खातून
जीवनसाथी का नाम नूर आलम चौधरी
संतान 2 पुत्र 1 पुत्री

ममताज संघमित्रा शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹13.67 CRORE
सम्पत्ति
₹13.67 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

ममताज संघमित्रा के बारे में रोचक जानकारी

वे नाटक, स्केचिंग और अन्य रचनात्मक कलाओं जैसे कविता लेखन और खाना पकाने में भाग लेने में रुचि रखती हैं।

पूर्व इतिहास

  • 2014: 1 सितंबर 2014 को उन्‍हें वदेशी मामलों की स्‍थाई समिति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्‍य नियुक्त किया गया।
  • 2014: ममताज़ संघमित्रा बर्धमान-दुर्गापुर संसदीय सीट से सांसद चुनी गईं। उन्‍होंने सीपीएम के एसके सैयदुल हक को हराया।

ममताज संघमित्रा की उपलब्धिया‍ँ

वे 1973-1979 तक पश्चिम बंगाल सरकार की स्वास्थ्य सेवा में एक चिकित्सा अधिकारी रह चुकी हैं। वे 1980-1989 तक एक बेसिक टीचर, रजिस्ट्रार (डब्ल्यू.बी.एच.एस.) थीं। वे 1989-1992 तक मेडिकल टीचर लेक्चरर थीं। 1992-1994 तक डब्ल्यूबीएमईएस चिकित्सा शिक्षक सहायक प्रोफेसर थीं। 1995-1997 तक डीओ मेडिकल शिक्षक एसोसिएट प्रोफेसर । 1997-2000 तक डीओ मेडिकल टीचर प्रोफेसर। 2000-2006 तक डीओ मेडिकल प्रोफेसर और विभाग प्रमुख और 2006-2008 तक वरिष्ठ सलाहकार, आरसीएच। वे मंसूर हबीबुल्लाह मेमोरियल स्कूल, कुदघाट (कोलकाता); साउथ एंड स्कूल, नलहटी बीरभूम (डब्ल्यूबी); असलहा गर्ल्स कॉलेज, रामपुरहाट बीरभूम (डब्ल्यूबी); सोफिया गर्ल्स कॉलेज, वे नलहटी बीरभूम (डब्ल्यूबी) और सुरंगना स्कूल फॉर आर्ट्स, नृत्य, और संगीत, कुडघाट (कोलकाता) की संस्थापक सदस्य हैं। वे यूपीएससी मेडिकल सर्विस की पूर्व परीक्षक हैं। वे आईसोपर्ब (इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनोलॉजी एंड रिप्रेजेंटिव बायोलॉजी) की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कलकत्ता ब्रांच और कलकत्ता मेडिकल क्लब की कार्यकारी सदस्य रह चुकी हैं। वे पूर्व अध्यक्ष, बंगाल ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनोकोलॉजिकल सोसाइटी और मेडिकल कॉलेज पूर्व छात्र संघ; और कलकत्ता के सीनेट विश्वविद्यालय की पूर्व सदस्य हैं। वे हज के दौरान सऊदी अरब में चिकित्सा प्रतिनियुक्ति पर भी थीं।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+