डा. महेश शर्मा

डा. महेश शर्मा
महेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय राजनेता हैं और वर्तमान में गौतम बुद्धनगर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव जीत कर वे सांसद बने थे। पेशे की बात करें तो वे एक चिकित्सक (जनरल फ़ीजीशियन) हैं। चिकित्‍सा के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ डा. महेश शर्मा शुरू से ही सामाजिक सेवा में भी रुचि रखते आये हैं। 2014 के चुनाव में सफलता के बाद उन्‍हें संस्‍कृति एवं पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में चुना गया। 2017 में भाजपा के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने पर डा.
By Zainab Ashraf | Monday, December 17, 2018, 10:56:26 PM [IST]

डा. महेश शर्मा जीवनी

महेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय राजनेता हैं और वर्तमान में गौतम बुद्धनगर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव जीत कर वे सांसद बने थे। पेशे की बात करें तो वे एक चिकित्सक (जनरल फ़ीजीशियन) हैं। चिकित्‍सा के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ डा. महेश शर्मा शुरू से ही सामाजिक सेवा में भी रुचि रखते आये हैं। 2014 के चुनाव में सफलता के बाद उन्‍हें संस्‍कृति एवं पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में चुना गया। 2017 में भाजपा के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने पर डा. महेश शर्मा का नाम यूपी के मुख्‍यमंत्री पद के लिये भी सुर्खियों में आया था।

और पढ़ें

डा. महेश शर्मा निजी जीवन

पूरा नाम डा. महेश शर्मा
जन्म तिथि 30 Sep 1959 (उम्र 66)
जन्म स्थान मनेती, जिला अलवर, राजस्‍थान
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate Professional
व्यवसाय उद्योगपति (स्‍वास्‍थ्‍य सेवा), फार्मेसी, चिकित्‍सक, समाजसेवी
पिता का नाम कैलाश चंद्र शर्मा
माता का नाम ललिता देवी शर्मा
जीवनसाथी का नाम डा. उमा शर्मा
जीवनसाथी का व्यवसाय चिकित्सक
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
वेबसाइट https://www.drmaheshsharma.com/

डा. महेश शर्मा शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹43.49 CRORE
सम्पत्ति
₹47.88 CRORE
उत्तरदायित्व
₹4.39 CRORE

डा. महेश शर्मा के बारे में रोचक जानकारी

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के क्षेत्र में वे विशेष रुचि रखते हैं। साथ ही प्रबंधन एवं एडमिनिस्‍ट्रेश, राजनीतिक मामलों, ग्रामीण भारत में रहने वाले पिछड़ों की मदद करना, आदि में वे विशेष रुचि रखते हैं। साथ ही कैलाश चंद्र ट्रस्‍ट के माध्‍यम से विभिन्‍न शिवरों का आयोजन करते हैं, जिसमें मुफ्त इलाज किया जाता है। इस ट्रस्‍ट के जरिये वे जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उन्‍होंने कई सारी चैरिटेबल डिस्‍पेंसरी भी खोली हैं।

डा. महेश शर्मा का राजनीतिक जीवन

  • 2016: तीन सितम्‍बर को उन्‍हें पर्यावरण, वन्‍य एवं मौसम मंत्रालय का कार्यभार भी सौाप दिया गया।
  • 2016: 5 जुलाई 2016 - 3 सितम्‍बर. 2017 तक डा. महेश शर्मा केंद्रीय में सांस्‍कृतिक एवं पर्यटन मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) रहे।
  • 2016: 9 नवम्‍बर 2014 से- 5 जुजाई 2016 के बीच वे केंद्रीय राज्‍य मंत्री के पद पर रहे। इस दौरान उनके कंधों पर संस्‍कृति मंत्रालय और नागरिक उड्डन मंत्रा बने।
  • 2016: 15 सितम्‍बर 2014 से 9 सितम्‍बर 2016 तक वे फूड मैनेजमेंट इन पार्लियामेंट हाउस कॉम्‍प्‍लेक्‍स का कार्यभार सैंपा गया।
  • 2014: 1 सितम्‍बर 2014 से 9 नवम्‍बर 2014 तक वे स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण के लिये बनी स्‍टैंडिंग कमेटी के सदस्‍य रहे।
  • 2014: 16वीं लोकसभा के चुनावों में डा. शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को हराया। और वे एक बार ि‍फिर गौतमबुद्ध्‍ाा
  • 2012 - 2014: 2012 के विधानसभा चुनाव जीत कर वे यूपी के विधायक बने। इस पद पर वे 2014 तक रहे।
  • 2001 - 2003: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष पद पर रहे।
  • 1987 - 1989: महेश शर्मा भारतीय मेडिकल एसोसिएशन के सचिव के पद पर रहे।

डा. महेश शर्मा की उपलब्धिया‍ँ

वे राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के अनुयायी हैं। लोकसभा चुनावों के अलावा 7 विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रचार-प्रसार के प्रबंधन में डा. शर्मा ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। डा. शर्मा कैलाश हेल्‍थ केयर लिमिटेड के चेयरमैन हैं। यह कंपनी सुपर/मल्‍टी स्‍पेशियालिटी हॉस्पिटल चलाने का कार्य करती है। इस संस्‍था के 7 सक्रिय अस्‍पताल हैं और 4 निर्माणाधीन हैं। 2012 में डा. शर्मा को एमिटी विश्‍वविद्यालय, नोएडा के द्वारा ऑनरेरी डॉक्‍टरेट की उपाधि प्रदान की गई थी।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+