Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किरण माहेश्वरी

किरण माहेश्वरी
श्रीमती किरण माहेश्वरी राजस्थान से एक प्रमुख राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय, केटरिंग कॉलेज, दादर, मुंबई और आईआईसीटी-उदयपुर से अपनी शिक्षा पूरी की। वे पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में नज़र आई जब उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की गंगाजल यात्रा में भाग लिया। तब वे सिर्फ 24 वर्ष की थीं। 1989 में जब राम जन्म भूमि मुद्दे में तेजी आई, माहेश्वरी ने खुद को महिला जागृति के क्षेत्र में कोणार्कोली में स्थापित किया और व्यवस्थित प्रचार की ज़िम्मेदारी संभाली। 1992 में अयोध्या कार सेवा और 1993 में दिल्ली रैली से राजनीति में उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दिखायी और जल्द ही वे 1994 में उदयपुर के मेयर के रूप में चुनी गई।

उसी वर्ष उन्होंने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सहकारी बैंक की स्थापना की और यह बैंक महिला मुक्ति का अग्रणी संगठन बन गया।

2004 में कांग्रेस की अग्रणी महिला गिरिजा व्यास को हराकर, वे उदयपु-राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गई। एक सांसद के रूप में 4 साल तक सेवा करने के बाद उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया और बाद में राजस्थान राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई। उन्हें फिर से 2013 में विधायक के रूप में निर्वाचित किया गया और उन्हें उच्च शिक्षा मंत्रालय का पोर्टफोलियो दिया गया था।

राजनीति के अलावा, वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विभिन्न कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई जैसे सर्व समाज सामूहिक विवाह, कंक्रोली से चारभुज पदयात्रा और मासूम बलिका के साथ बलात्कार और हत्या के अपराधी के लिए मौत की सजा ।

वे अखिल भारतीय महेश्वरी महासाभा, वैश्य महासम्मेलन, इंडियन लायंस परिसंघ, भारत विकास परिषद, मृगेंद्र भारती, सावरकर स्मृति जैसे कई संगठनों में एक सेवारत सदस्य भी हैं।. .
By Ajay M V | Thursday, November 29, 2018, 05:52:47 PM [IST]

किरण माहेश्वरी जीवनी

श्रीमती किरण माहेश्वरी राजस्थान से एक प्रमुख राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय, केटरिंग कॉलेज, दादर, मुंबई और आईआईसीटी-उदयपुर से अपनी शिक्षा पूरी की। वे पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में नज़र आई जब उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की गंगाजल यात्रा में भाग लिया। तब वे सिर्फ 24 वर्ष की थीं। 1989 में जब राम जन्म भूमि मुद्दे में तेजी आई, माहेश्वरी ने खुद को महिला जागृति के क्षेत्र में कोणार्कोली में स्थापित किया और व्यवस्थित प्रचार की ज़िम्मेदारी संभाली। 1992 में अयोध्या कार सेवा और 1993 में दिल्ली रैली से राजनीति में उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दिखायी और जल्द ही वे 1994 में उदयपुर के मेयर के रूप में चुनी गई।

उसी वर्ष उन्होंने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सहकारी बैंक की स्थापना की और यह बैंक महिला मुक्ति का अग्रणी संगठन बन गया।

2004 में कांग्रेस की अग्रणी महिला गिरिजा व्यास को हराकर, वे उदयपु-राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गई। एक सांसद के रूप में 4 साल तक सेवा करने के बाद उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया और बाद में राजस्थान राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई। उन्हें फिर से 2013 में विधायक के रूप में निर्वाचित किया गया और उन्हें उच्च शिक्षा मंत्रालय का पोर्टफोलियो दिया गया था।

राजनीति के अलावा, वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विभिन्न कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई जैसे सर्व समाज सामूहिक विवाह, कंक्रोली से चारभुज पदयात्रा और मासूम बलिका के साथ बलात्कार और हत्या के अपराधी के लिए मौत की सजा ।

वे अखिल भारतीय महेश्वरी महासाभा, वैश्य महासम्मेलन, इंडियन लायंस परिसंघ, भारत विकास परिषद, मृगेंद्र भारती, सावरकर स्मृति जैसे कई संगठनों में एक सेवारत सदस्य भी हैं।

और पढ़ें

किरण माहेश्वरी निजी जीवन

पूरा नाम किरण माहेश्वरी
जन्म तिथि 29 Oct 1961 (उम्र 64)
जन्म स्थान रतलाम
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम कन्हैया लाल देवपुरा
माता का नाम श्रीमती हेतुकुंवर देवपुरा
जीवनसाथी का नाम सत्यनारायण माहेश्वरी
जीवनसाथी का व्यवसाय चार्टर्ड एकाउंटेंट
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
वेबसाइट https://www.kiranmaheshwari.com

किरण माहेश्वरी शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹1.7 CRORE
सम्पत्ति
₹1.92 CRORE
उत्तरदायित्व
₹21.44 LAKHS

किरण माहेश्वरी के बारे में रोचक जानकारी

2008 में जब वे राजस्थान राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई, तो उन्होंने 5 वर्षों में 650 से अधिक प्रश्न करने का रिकॉर्ड बनाया। वे पढ़ने, लेखन और चित्रकला में विशेष रूचि रखती है।

किरण माहेश्वरी का राजनीतिक जीवन

  • 2013: उन्होंने राजसमंद विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और 30,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की और उन्हें उच्च शिक्षा पोर्टफोलियो प्रदान करने वाले कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
  • 2011: उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नामांकित किया गया।
  • 2009: उन्होंने अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा में चुनाव लड़ा और कांग्रेस पार्टी के सचिन पायलट से हार गईं।
  • 2008: 22 दिसंबर, 2008 को उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुनी गईं।
  • 2006: उन्हें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2004: उन्होंने उदयपुर-जसमंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 14 वीं लोकसभा में चुनाव लड़ा। और संसद के लिए चुनी गई। साथ ही वे भाजपा की राष्ट्रीय सचिव भी बन गईं। इन पदों पर सेवारत रही- सदस्य, जल संसाधन समिति। सदस्य, महिला सशक्तिकरण पर समिति। सदस्य, कार्मिक, लोक शिकायत और न्याय समिति।
  • 2000: उन्हें राजस्थान प्रदेश के बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • 1994: वे अध्यक्ष बनकर उदयपुर नगर परिषद में विजयी हुई और परिषद की अध्यक्ष बने। वे 1994 से 1999 तक उदयपुर की मेयर रही। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए महिला सहकारी बैंक की स्थापना की। वे इसकी संस्थापक अध्यक्ष बनी।
  • 1992: वे सदस्य, राज्य कल्याण बोर्ड बन गईं।

पूर्व इतिहास

  • 1981: उन्होंने श्री सत्यनारायण माहेश्वरी से विवाह किया।

किरण माहेश्वरी की उपलब्धिया‍ँ

उदयपुर (राजस्थान) में महिला सहकारी बैंक की स्थापना, जो राजस्थान में पहला महिला सहकारी बैंक था;
उदयपुर के महापौर के रूप में, उन्होंने संस्कृति के क्षेत्र में बहुत सारे विकास किए और झोपड़पट्टी क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों को पूरा किया।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+