Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रक्षा निखिल खडसे

रक्षा निखिल खडसे
रक्षा खडसे महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। वह रावेर निर्वाचन क्षेत्र से 16 वीं लोकसभा की सदस्या हैं। रक्षा खडसे भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। वह उनके स्‍वर्गीय बेटे निखिल खडसे की पत्नी हैं।. .
By Rashmi | Tuesday, February 19, 2019, 12:09:52 PM [IST]

रक्षा निखिल खडसे जीवनी

रक्षा खडसे महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। वह रावेर निर्वाचन क्षेत्र से 16 वीं लोकसभा की सदस्या हैं। रक्षा खडसे भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। वह उनके स्‍वर्गीय बेटे निखिल खडसे की पत्नी हैं।

रक्षा निखिल खडसे निजी जीवन

पूरा नाम रक्षा निखिल खडसे
जन्म तिथि 13 May 1987 (उम्र 38)
जन्म स्थान तालगांव, जिला- सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम श्री भाऊराव आत्माराम राउत
माता का नाम श्रीमती रुक्मिणी भाउराव राउत
जीवनसाथी का नाम स्वर्गीय श्री निखिल एकनाथराव खडसे
धर्म हिंदू
वेबसाइट http://www.rakshataikhadse.in

रक्षा निखिल खडसे शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹17.44 CRORE
सम्पत्ति
₹18.21 CRORE
उत्तरदायित्व
₹77.36 LAKHS

रक्षा निखिल खडसे के बारे में रोचक जानकारी

वह सामाजिक कार्य, पढ़ने, खेल और प्राकृतिक स्थानों पर जाने में रुचि रखती हैं।

रक्षा निखिल खडसे का राजनीतिक जीवन

  • 2017: अनुमान पर समिति और कृषि संबंधी स्थायी समिति की सदस्या चुनी गईं।
  • 2014: सितंबर में महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्या चुनी गईं। 1 सितंबर 2014 से 31 अगस्‍त 2017 तक उन्‍होंने विदेश मामलों की स्‍थाई समिति और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के तहत परामर्श समिति की सदस्‍य के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • 2014: वह रावेर निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी पार्टी के मनीष दादा जैन को हराकर 16 वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं।
  • 2012: अध्यक्षा (सभापति) स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल समिति, जिला परिषद, जलगाँव, महाराष्ट्र
  • 2010: 14 सितंबर 2010 - 29 फरवरी 2012: रक्षा खडसे कोथली, ताल-मुक्तईनगर, जलगाँव जिले, महाराष्ट्र की सरपंच थीं।

रक्षा निखिल खडसे की उपलब्धिया‍ँ

उन्होंने कोथली, जलगाँव (महाराष्ट्र) के सरपंच के रूप में, ग्रामीणों को स्वच्छ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने गाँव की सड़कों की जल निकासी और समतलन की समस्याओं को हल किया। गाँव के हर कोने में स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने महिलाओं के लिए पब्लिक लैवेटरी का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया, जिसने सार्वजनिक सड़कों से गंदगी को मिटा दिया।

उन्होंने Z.P स्कूल कोथली, जिला- जलगांव में सेमी-इंग्लिश माध्यम में शिक्षा प्रदान करने का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। स्कूल कोथली, जिला जलगांव। रक्षा खडसे ने जलगांव जिला परिषद् में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल समिति की अध्यक्षा के रूप में कार्य किया।

जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए शुद्ध और स्वच्छ देखभाल सुविधाएं प्रदान करने की पहल की। जिले में पांच नए ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र खोले गए। उन्होंने Z.P स्कूलों में आधुनिकीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में सक्रिय कदम उठाए। जिला परिषद स्कूलों में ई-लर्निंग सुविधाएं प्रदान करने की पहल की और गरबर्डी, ताल: रावेर, जिला-जलगांव जैसे दूरदराज के गांवों में पानी की आपूर्ति की समस्याओं को हल किया।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+