Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमलनाथ

कमलनाथ
कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता होने के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में मनमोहन सरकार के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री रह चुके हैं। कमलनाथ लोकसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले और वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के नेता हैं। कमलनाथ को मई, 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। कमलाथ के नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी ने मध्‍य प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की और भाजपा को सत्‍ता से बेदखल कर दिया।. .
By Zainab Ashraf | Monday, December 17, 2018, 03:56:48 PM [IST]

कमलनाथ जीवनी

कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता होने के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में मनमोहन सरकार के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री रह चुके हैं। कमलनाथ लोकसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले और वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के नेता हैं। कमलनाथ को मई, 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। कमलाथ के नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी ने मध्‍य प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की और भाजपा को सत्‍ता से बेदखल कर दिया।

और पढ़ें

कमलनाथ निजी जीवन

पूरा नाम कमलनाथ
जन्म तिथि 18 Nov 1946 (उम्र 79)
जन्म स्थान कानपुर, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत (अब उत्तर प्रदेश, भारत में)
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा Graduate
व्यवसाय राजनेता
पिता का नाम स्वर्गीय श्री महेंद्रनाथ
माता का नाम श्रीमती लीला नाथ
जीवनसाथी का नाम श्रीमती अल्का नाथ
जीवनसाथी का व्यवसाय N/A
संतान 2 पुत्र
वेबसाइट N/A

कमलनाथ शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹134.13 CRORE
सम्पत्ति
₹134.25 CRORE
उत्तरदायित्व
₹12 LAKHS

कमलनाथ के बारे में रोचक जानकारी

# सितंबर 2011 में, उन्हें भारत में सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री घोषित किया गया था, उनके पास 2.73 अरब रुपये (INR 2,730,000,000 या यूएस $ 59 मिलियन) की संपत्ति थी।

कमलनाथ का राजनीतिक जीवन

  • 2018: विधानसभा चुनाव 2018 में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। दिसम्‍बर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के इसी कमल ने भाजपा के कमल को उखाड़ फेंका। कांग्रेस ने 230 में से 114 सीटें जीतीं और कमलनाथ को मुख्‍यमंत्री चुना गया।
  • 2014: वे वाणिज्य, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय पर स्थायी समिति के सदस्य बने। वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति विधेयक, 2014 पर समिति के सदस्य चुने गये।
  • 2014: 04 जून - 06 जून 2014 तक वे लोकसभा के प्रो-टेम के अध्यक्ष रहे।
  • 2014: वह 16 वीं लोकसभा (9वीं बार) के लिए फिर से चुने गए।
  • 2012: 28 अक्‍टूबर 2012 - 26 मई 2014 तक वे संसदीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे।
  • 2011: 19 जनवरी 2011 - 26 मई 2014 तक वे शहरी विकास के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे।
  • 2009: 2009 से 2011 तक वे वह सड़क परिवहन और राजमार्गों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे।
  • 2009: कमलनाथ 15 वीं लोकसभा (8 वीं बार) के लिए फिर से चुने गये।
  • 2004: 23 मई 2004 से 2009 तक वे वाणिज्य और उद्योग के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे।
  • 2004: वह 14 वीं लोकसभा (7 वीं बार) के लिए फिर से चुने गए।
  • 2001: वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव बने। वे इस पद पर 2004 तक रहे।
  • 2000-2004: वह खान और खनिज मंत्रालय के तहत सलाहकार समिति के सदस्य बने।
  • 1999-2000: उन्‍होंने वित्त पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • 1999: वह 13 वीं लोकसभा (छठी बार) में फिर से निर्वाचित किया गया।
  • 1998: उन्हें 12 वीं लोकसभा (5 वीं बार) में फिर से निर्वाचित किया गया।
  • 1995-96: उन्‍होंने केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • 1991-95: वह पर्यावरण और वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।
  • 1991: उन्हें 10 वीं लोकसभा (चौथी बार) में फिर से निर्वाचित किया गया था। उन्होंने बीजेपी के चौधरी चंदरभान को हराया।
  • 1989: उन्हें 9वीं लोक सभा (तीसरी बार) में फिर से निर्वाचित किया गया था। उन्होंने जनता दल के माधव लाल दुबे को हराया।
  • 1985: उन्हें छिंदवाड़ा से 8 वीं लोकसभा (दूसरी बार) में फिर से निर्वाचित किया गया था। उन्हें 1,16,537 वोट मिले।
  • 1980: कमलनाथ छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से 7 वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने जेएनपी के प्रतुल चंद्र द्विवेदी को हराया।

कमलनाथ की उपलब्धिया‍ँ

# 2006 में कमल नाथ को सार्वजनिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जबलपुर की रानी दुर्गवती विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

# कमलनाथ को एफडीआई पत्रिका द्वारा वर्ष 2007 की एफडीआई व्यक्तित्व और फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस ने भी उन्हें सम्मानित किया। उन्हें "भारत में विदेशी व्यवसायों को आकर्षित करने, निर्यात को बढ़ावा देने और व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के सक्रिय प्रयासों" के लिए दिया गया।

# 2008 में उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा "बिजनेस रिफार्मर ऑफ द ईयर" शीर्षक से सम्मानित किया गया था।

# सितंबर 2011 में, उन्हें भारत में सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री घोषित किया गया था, उनके पास 2.73 अरब रुपये (INR 2,730,000,000 या यूएस $ 59 मिलियन) की संपत्ति थी।

# नवंबर 2012 में, उन्हें एशियाई बिजनेस लीडरशिप फोरम अवॉर्ड्स 2012 में "एबीएलएफ स्टेट्समैन अवॉर्ड" मिला।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+