Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमल हासन

कमल हासन
कमल हासन, भारतीय सिनेमा के महानायकों में से एक हैं। 2017 में इन्होंने पूर्ण रूप से निश्चय कर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा है। देखा जाए तो, तमिलनाडु ऐसा प्रदेश है, जहां बहुत सी फिल्मी हस्तियां राजनीति के क्षेत्र में दमखम दिखा चुकी हैं। जैसे कि देश के पहले अभिनेता-मुख्यमंत्री एमजीआर और एनटीआर व जयललिता। अब देखना यह है कि क्या कमल हासन भी इन्हीं की भांती अपने पैर जमा पाते हैं या नहीं। राजनीति में कुछ कर दिखाने के लिए फरवरी 2018 में कमल हासन 'मक्कल निधि मय्यम' नाम की पार्टी का गठन किया। कमल इस पार्टी के साथ आगामी लोकसभा चुनावों में स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी में हैं। साथ ही कमल हासन ने द्रमुक और अन्नाद्रमुक जैसी दमदार पार्टियों संग किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। हालांकि हासन कांग्रेस के साथ बात करने को तैयार हैं अगर वह द्रमुक के साथ गठबंधन तोड़ लें तो।

सिनेमा के क्षेत्र में राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कार जैसे तमाम पुरस्कार कमल हासन अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं, कमल हासन पहले इकलौते ऐसे भारतीय अभिनेता हैं, जिनके नाम एकेडमी अवॉर्डस में विदेशी भाषा में सबसे ज्यादा नॉमिनी मिले है। साथ ही कमल फिल्म निर्देशन, स्क्रीन राइटिंग, कोरियोग्राफर व गीतकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 1960 में मात्र चार साल की उम्र में कमल ने 'कलत्तूर कन्नम्मा' नामक फिल्म के जरिए सिनेमा जगत में कदम रखा। अपनी पहली फिल्म में ही इन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।. .
By Zainab Ashraf | Thursday, February 28, 2019, 03:19:44 PM [IST]

कमल हासन जीवनी

कमल हासन, भारतीय सिनेमा के महानायकों में से एक हैं। 2017 में इन्होंने पूर्ण रूप से निश्चय कर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा है। देखा जाए तो, तमिलनाडु ऐसा प्रदेश है, जहां बहुत सी फिल्मी हस्तियां राजनीति के क्षेत्र में दमखम दिखा चुकी हैं। जैसे कि देश के पहले अभिनेता-मुख्यमंत्री एमजीआर और एनटीआर व जयललिता। अब देखना यह है कि क्या कमल हासन भी इन्हीं की भांती अपने पैर जमा पाते हैं या नहीं। राजनीति में कुछ कर दिखाने के लिए फरवरी 2018 में कमल हासन 'मक्कल निधि मय्यम' नाम की पार्टी का गठन किया। कमल इस पार्टी के साथ आगामी लोकसभा चुनावों में स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी में हैं। साथ ही कमल हासन ने द्रमुक और अन्नाद्रमुक जैसी दमदार पार्टियों संग किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। हालांकि हासन कांग्रेस के साथ बात करने को तैयार हैं अगर वह द्रमुक के साथ गठबंधन तोड़ लें तो।

सिनेमा के क्षेत्र में राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कार जैसे तमाम पुरस्कार कमल हासन अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं, कमल हासन पहले इकलौते ऐसे भारतीय अभिनेता हैं, जिनके नाम एकेडमी अवॉर्डस में विदेशी भाषा में सबसे ज्यादा नॉमिनी मिले है। साथ ही कमल फिल्म निर्देशन, स्क्रीन राइटिंग, कोरियोग्राफर व गीतकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 1960 में मात्र चार साल की उम्र में कमल ने 'कलत्तूर कन्नम्मा' नामक फिल्म के जरिए सिनेमा जगत में कदम रखा। अपनी पहली फिल्म में ही इन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें

कमल हासन निजी जीवन

पूरा नाम कमल हासन
जन्म तिथि 07 Nov 1954 (उम्र 71)
जन्म स्थान रामनाथपुरम, मद्रास, भारत
पार्टी का नाम Makkal Needhi Maiam
शिक्षा NULL
व्यवसाय अभिनेता
पिता का नाम डी श्रीनिवासन
माता का नाम राजलक्ष्मी
जीवनसाथी का नाम अलग हो चुके हैं
जीवनसाथी का व्यवसाय N/A
संतान 2 पुत्री
धर्म हिंदू

कमल हासन शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹127.4 CRORE
सम्पत्ति
₹176.9 CRORE
उत्तरदायित्व
₹49.5 CRORE

कमल हासन के बारे में रोचक जानकारी

हासन की 100वीं फिल्म थी 1981 में प्रदर्शित हुई 'राजा पारवी', इसी फिल्म से इन्होंने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। इस फिल्म में एक अंधे वायलिन वादक की भुमिका के लिए इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए चुना गया।

कमल हासन नास्तिक हैं। वे किसी भी भगवान को नहीं मानते हैं। फरवरी 2018 में जब अपनी राजनीतिक पार्टी की तैयारियों में जुटे थे, तो कमल ने साफ कर दिया था कि वह राजनीतिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए सिनेमा जगत को छोड़ने को तैयार हैं।

हासन ने द्रमुक और अन्नाद्रमुक के गठजोड़ की आलोचना करते हुए उन्हें 'दलालों' का दलाल बताया। साथ ही साथ अपने राजनीतिक दल के साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कसम खाई, जिसे कई राजनीतिक विश्लेषकों ने ठोस घोषणा माना है।

कमल हासन का राजनीतिक जीवन

  • 2018: फरवरी 2018 में कमल हासन ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी 'मक्कल निधि मय्यम' का गठन किया।

पूर्व इतिहास

  • 1972: पढ़ाई पुरी करने के लिए कमल हासन ने फिल्मों से 9 साल का ब्रेक लिया था। बड़े पर्दे पर वापसी करने के अगले चार दशकों तक कई फिल्मों में अभिनय किया, इन्हीं फिल्मों ने कमल को सिनेमा जगत के प्रमुख अभिनेताओं के रूप में कद बढ़ाया।
  • 1960: 4 चार साल की उम्र में कमल हासन ने 'कलत्तूर कन्नम्मा' फिल्म के जरिए फिल्मी दुनिया में पहला कदम रखा। बतौर बाल कलाकार इन्होंने पांच और फिल्मों में काम किया।

कमल हासन की उपलब्धिया‍ँ

कमल हासन इकलौते ऐसे भारतीय अभिनेता हैं, जिनके नाम एकेडमी अवॉर्ड्स में विदेशी भाषा में सबसे ज्यादा नॉमिनी मिल चुके हैं। सिनेमा जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए 1990 में हासन को पदम श्री व 2014 में पदम भुषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कमल के पास 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड है और अपने आखरी फिल्मफेयर पुरस्कार लेते समय इन्होंने इन पर रोक लगाने का आग्रह किया।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+