Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जुएल ओराम

जुएल ओराम
जुएल ओराम ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म केंदुडीह, लहुनीपारा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)।में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। यूजीआईई, राउरकेला (ओडिशा) से शिक्षा प्राप्त की। एक कृषक, इंजीनियर, ट्रेड यूनियनिस्ट, राजनीतिक कार्यकर्ता से राजनेता बने ओराम भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं।
वे ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। वे 12 वीं, 13 वीं और 14 वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से कैबिनेट मंत्रियों में से एक चुना गया। वे भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और ओडिशा राज्य में भारतीय जनता पार्टी के दो संस्थापक विधान सभा सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने चार वर्षों तक उड़ीसा राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उन्होंने ओडिशा विधानसभा में भाजपा की ओर से विपक्षी दल के नेता के रूप में कार्य किया।. .
By Zainab Ashraf | Wednesday, April 10, 2019, 05:14:19 PM [IST]

जुएल ओराम जीवनी

जुएल ओराम ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म केंदुडीह, लहुनीपारा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)।में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। यूजीआईई, राउरकेला (ओडिशा) से शिक्षा प्राप्त की। एक कृषक, इंजीनियर, ट्रेड यूनियनिस्ट, राजनीतिक कार्यकर्ता से राजनेता बने ओराम भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं।
वे ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। वे 12 वीं, 13 वीं और 14 वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से कैबिनेट मंत्रियों में से एक चुना गया। वे भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और ओडिशा राज्य में भारतीय जनता पार्टी के दो संस्थापक विधान सभा सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने चार वर्षों तक उड़ीसा राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उन्होंने ओडिशा विधानसभा में भाजपा की ओर से विपक्षी दल के नेता के रूप में कार्य किया।

और पढ़ें

जुएल ओराम निजी जीवन

पूरा नाम जुएल ओराम
जन्म तिथि 22 Mar 1961 (उम्र 65)
जन्म स्थान केंदुडीह, लहुनीपारा, जिला-सुंदरगढ़ (ओडिशा)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Others
व्यवसाय कृषक, इंजीनियर, ट्रेड यूनियनिस्ट, राजनीतिक कार्यकर्ता
पिता का नाम स्वर्गीय श्री तेरिया दिलगा ओराम
माता का नाम श्रीमती भुतुकी ओराम
जीवनसाथी का नाम श्रीमती झिंगिया ओराम
संतान 2 पुत्री
धर्म हिंदू
वेबसाइट jualoram.org

जुएल ओराम शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹7.6 CRORE
सम्पत्ति
₹8.63 CRORE
उत्तरदायित्व
₹1.04 CRORE

जुएल ओराम के बारे में रोचक जानकारी

राजनीति में आने से पहले, जुएल ओराम ने छह साल के लिए सहायक फोरमैन, पावर ग्रुप कंस्ट्रक्शन डिवीजन, भेल के पद पर काम किया। वे बाबा बनेश्वर कॉलेजए चंदाली और लहुनीपारा कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वे बोनाई मजदूर संघ के संस्थापक महासचिव और ओरांव संस्कृतिक समाज, ओडिशा के महासचिव हैं। वे ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन एसोसिएशन के संरक्षक हैं। आदिवासियों के उत्थान और समाज के दलित वर्गों के लिए काम करने में ओराम की विशेष रुचि है।

जुएल ओराम का राजनीतिक जीवन

  • 2014 : वे सुंदरगढ़ से 16 वीं लोकसभा (4 वें कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए। उन्होंने बीजद के दिलीप कुमार तिर्की को 18,829 मतों के अंतर से हराया। 27 मई 2014 को, उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और जनजातीय मामलों के मंत्री नियुक्त किया गया।
  • 2012 : 2012 - 2014: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्य, केंद्रीय चुनाव समिति, भाजपा
  • 2009 : 2009 - 2011: अध्यक्ष, ओडिशा राज्य, भाजपा (तीसरा कार्यकाल)
  • 2007 : 5 अगस्त 2007: सदस्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति।
  • 2006 : उन्हें तीन साल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 2004 : वे 14 वीं लोकसभा (तीसरे कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के फ्रीडा टोपनो को 39,676 मतों से हराया। बाद में वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति के सदस्य और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य बने। पार्टी के मोर्चे पर, 2004 से 2006 तक, वे ओडिशा राज्य, भाजपा (द्वितीय कार्यकाल) के अध्यक्ष रहे।
  • 1999 : उन्हें 13 वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के क्रिस्टोफर एक्का को 152,514 वोटों से हराया। 13 अक्टूबर 1999 से मई 2004 तक, वे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, जनजातीय मामले रहे।
  • 1998 : उन्हें 12 वीं लोकसभा के लिए चुना गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सुनील कुमार सिंहदेव को 126,028 वोटों से हराया। बाद में वे व्हिप, भाजपा संसदीय दल (ओडिशा समूह), लोकसभा बने। 1998 से 1999 तक, वे आधिकारिक भाषा संबंधी समिति ; उद्योग संबंधी स्थायी समिति और सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय के सदस्य रहे।
  • 1997 : उन्हें ओडिशा राज्य, भाजपा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1999 तक इस पद पर काम किया।
  • 1995 : वेबोनई से एक विधायक के रूप में ओडिशा विधानसभा के लिए फिर से चुने गए। इसके अलावा, 1995 से 97 तक वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे।
  • 1993 : 1993 - 95: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एस.टी. मोर्चा, भाजपा
  • 1991 : वे भाजपा, सुंदरगढ़, ओडिशा (1991-1993) के जिला उपाध्यक्ष रहे।
  • 1990 : उन्हें बोनाई निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया।
  • 1989 : जुएल ओराम ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+