होम
 » 
गणेश जोशी

गणेश जोशी

गणेश जोशी

गणेश जोशी का जन्म 25 फरवरी, 1958 को एक सैनिक परिवार में हुआ। डी0ए0वी0 इण्टर काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद 16 नवम्बर 1976 को गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में एक सैनिक के रूप में सेवारत होते हुए देश के विभिन्न सीमान्त क्षेत्रों सिक्किम, आसाम, राजस्थान में रहकर देश की सेवा की। उन्हें सेना द्वारा उत्कृष्ठ सेवा के लिए सेवा मैडल से भी सम्मानित किया गया। जून 1983 में अस्वस्थता के कारण सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ली।. .

गणेश जोशी जीवनी

गणेश जोशी का जन्म 25 फरवरी, 1958 को एक सैनिक परिवार में हुआ। डी0ए0वी0 इण्टर काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद 16 नवम्बर 1976 को गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में एक सैनिक के रूप में सेवारत होते हुए देश के विभिन्न सीमान्त क्षेत्रों सिक्किम, आसाम, राजस्थान में रहकर देश की सेवा की। उन्हें सेना द्वारा उत्कृष्ठ सेवा के लिए सेवा मैडल से भी सम्मानित किया गया। जून 1983 में अस्वस्थता के कारण सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ली।

और पढ़ें
By Ajay M V Updated: Thursday, November 29, 2018, 05:35:08 PM [IST]

गणेश जोशी निजी जीवन

पूरा नाम गणेश जोशी
जन्म तिथि 25 Feb 1958 (उम्र 66)
जन्म स्थान मेरठ शहर
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा 10th Pass
व्यवसाय कृषिविद और व्यवसायी
पिता का नाम स्वर्गीय श्री श्याम दत्त जोशी
माता का नाम NA
वेबसाइट http://www.ganeshjoshi.in/
सोशल सोशल:

गणेश जोशी शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति: ₹3.19 CRORE
सम्पत्ति:₹3.28 CRORE
उत्तरदायित्व: ₹8.18 LAKHS

गणेश जोशी के बारे में रोचक जानकारी

जोशी देहरादून जिले के मसूरी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के तीसरी बार सदस्य बने।

गणेश जोशी का राजनीतिक जीवन

2017
  • कांग्रेस पार्टी की गोदावरी थापली को 12,077 मतों के अंतर से हराकर वे मसूरी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुने गए।
2012
  • वे मसूरी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जोत सिंह गन्सोला को हराया।
2009
  • उन्हें उत्तराखंड विधानसभा की आवास समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
2007
  • वे राजपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
2000-2002
  • वे जिला जनरल सचिव, भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर बन गए।
1998-2000
  • वे सचिव, भाजपा, देहरादून शहर बने।
1996–98
  • वे मंडल प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गढ़वाल मंडल बन गए।
1994–96
  • वे अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून शहर बन गए।
1989–92
  • वे उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून शहर बन गए।
1985
  • 1984 में गणेश जोशी भाजपा में शामिल हो गए और केवल एक वर्ष में ही वे भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून शहर के सचिव बने। वे 1989 तक इस पद पर बने रहे।

गणेश जोशी की उपलब्धिया‍ँ

एक जागरूक एवं सक्रिय विधायक के रूप में श्री जोशी ने अपने कार्यकाल में विधानसभा सत्र के दौरान जनता से जुड़ी समस्याओं की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया। विधायक-निधि का शत-प्रतिशत उपयोग कर तथा अपने प्रयासों से शासन के विभिन्न विभागों के माध्यम से धन स्वीकृत कराकर राजपुर तथा मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में अनगिनत विकास कार्य किये जिनमें से कुछ मुख्य कार्य इस प्रकार हैं:


सैनिक कल्याण

‘‘वार मैमोरियल बाॅयज़ एण्ड गल्र्स हाॅस्टल’’ के लिए देहरादून में 4 एकड़ भूमि तथा आर्मी वेलफैयर सोसाइटी को 50 लाख रूपये स्वीकृत कराये।
1. सेना की कैण्टीन से दो पहिया वाहन लेने पर वैट में 100 प्रतिशत की खुली छूट तथा चार पहिया वाहन में वैट की 100 प्रतिशत छूट अनुमन्य 150 वाहनों की संख्या को बढ़ाकर 500 वाहन करा दिया गया।
2. कारगिल दिवस 26 जुलाई को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की स्वीकृति करायी।
3. असम राइफल्स सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सुविधा की स्वीकृति।
शिक्षा

1. विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों व इण्टर काॅलेजों में विधायक निधि से फर्नीचर आपूर्ति।
2. प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा काॅलोनी, हिमज्योति स्कूल सहस्त्रधारा रोड़, डी0ए0वी0 इण्टर काॅलेज, डी0ए0वी(पी0जी0) काॅलेज, एवं डीवीएस(पी0जी0) काॅलेज में भवनों का निर्माण तथा एनआईवीएच, एनाडेल आदि स्कूलों को कम्प्यूटरों की आपूर्ति।


सामुदायिक भवन


• विधायक-निधि के माध्यम से राजपुर, बाडीगार्ड, आर्यनगर, विजय-काॅलोनी, नीलकण्ठ बिहार, शक्ति काॅलोनी, हाथीबड़कला, सर्वे आॅफ इण्डिया के आवासीय परिसर, इन्दिरा-काॅलोनी, नागल हटनाला, सालावाला, भगत सिंह काॅलोनी, ऋषिनगर, कालागांव, राजेश्वर नगर, डाण्डा लखौण्ड आदि में लगभग 22 सामुदायिक भवनों का निर्माण।










पुल

• नागल बाईपास, भगत सिंह काॅलोनी-वाणीविहार, सहस्त्रधारा एवं एम0डी0डी0ए009 काॅलोनी-भगत सिंह कालोनी में पुलों का निर्माण।


सड़क


1. 8.79 करोड़ रूपये की लागत से राजपुर रोड़-साकेत-अकेता- बाडीगार्ड-जाखन-किशनपुर-पुलिस काॅलोनी तक सड़क निर्माण।
2. लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 46.5 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का निर्माण।



ग्राम्य विकास


1. चामासारी गांव में पिछले 30 सालों से लाइट नहीं थी जहां पर मार्च में पहली बार चामासारी सहित आस-पास के गांवों में प्रकाश व्यवस्था की गई।
2. सरोना, क्यारा, कालीगाड, खरांवा, धनोला में अतिरिक्त फेज तथा लम्बे स्पानों पर 4 लाख की लागत से विद्युत खम्भे लगाये गये।
3. उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् उत्तराखण्ड के माध्यम से अनारवाला, नयागांव, बिष्टगांव, सरखेत, चामासारी, बुरांशखण्डा, चन्द्रोटी, आदि क्षेत्रों में 66 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण।


पेयजल, सीवर


1. पेयजल समस्या के निराकरण के लिए 346.64 लाख की लागत से गलोगी पेयजल योजना का निर्माण।
2. सालावाला, गढ़वाल सभा, विवेक विहार-2, हिमालय गार्डन, केाचर कालोनी, आर्यनगर फेस-2, काननकुंज, चिड़ौवाली, वैली इन्क्लेव, इन्द्राकाॅलोनी, अहीरमण्डी, करनपुर, विजय कालोनी, चन्द्रलोक कालोनी, अहीरमण्डी, राजेश्वरनगर फेस-2 और आजादनगर में पानी की समस्या से निजात के लिए 13 मिनी-ट्यूबवैल तथा 25 हैण्डपम्प स्थापित किये गये।
3. राजीवनगर-कण्डोली, विजय काॅलोनी नई बस्ती, सपेरा बस्ती सहित कई बस्तियों में नई पेयजल लाइन बिछायी।
4. सालावाला, जाखन एवं विजय काॅलोनी में लगभग 10 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लाण्टों का निर्माण कार्य शुरू।

सुलभ शौचालय


• राजपुर रोड़ सांई मंदिर के पास एवं हाथीबड़कला में सर्वे आॅफ इण्डिया के आफिस के बाहर सुलभ शौचालयों का निर्माण।


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य


• काॅरोनेशन हाॅस्पिटल के लिए विधायक निधि से दो एम्बुलेंस।


पर्यटन


1. पर्यटन विभाग के माध्यम से 103.40 लाख की लागत से सहस्त्रधारा में लाइट एवं शौचालय का निर्माण।
2. 52.17 लाख की लागत से राजपुर से झड़ीपानी के लिए मार्ग का सुदृढ़ीकरण।
3. 12.30लाख की लागत से बुरांशखण्डा वैष्णोंदेवी मंदिर के पास टूरिस्ट पार्क एवं गेट का निर्माण।
4. 16.81 लाख की लागत से बादलघाटी मालदेवता में चेंजिंग रूम एवं घाट का निर्माण।
5. ऐतिहासिक बलभद्र खलंगा स्मारक के सौन्दर्यीकरण हेतु 10लाख आवंटित।
6. लगभग 20 लाख की लागत से नेशविला रोड़ बद्रीनाथ मंदिर, अहीरमण्डी शिवमंदिर एवं नीलकण्ठ विहार शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण।
7. गुच्चूपानी पातालेश्वर मंदिर, शनिदेव मंदिर डाण्डी गढ़ी कैण्ट, बाल्मीकि मंदिर टपकेश्वर, शिवमंदिर विलासपुर काण्डली में यात्री टिन शैडों का निर्माण।

दैवीय आपदा


1. लगभग 20 लाख की लागत से चन्द्रोटी, बिष्टगांव, गजियावाला, अनारवाला एवं गढ़ी कैण्ट में सड़कों एवं पुश्तों का निर्माण।
2. गढ़ी कैण्ट पुल का निर्माण।


विद्युत


1. एकता-विहार, राजीवनगर कण्डोली, मदाकिनी-विहार, आमवाला, धोबीघाट, वाणीविहार, लाडपुर, अमन विहार आदि क्षेत्रों में 8 लाख की लागत से लम्बे स्पानों पर विद्युत खम्भों की स्थापना।पुरकुल, ढाकपट्टी, अनारवाला, जेंतनवाला, नागेश्वर गढ़ी कैण्ट, गुच्चूपानी, कैनालरोड़ डाकरा, तीनकुँआ, चन्द्रोटी आदि क्षेत्रों की लम्बे स्पान के लिए लगभग 150 विद्युत खम्भो, लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण करने के लिए ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था तथा सिंगल फेज को 3 फेज में परिवर्तित कर दिया गया है।
2. विष्णुलोक काॅलोनी, मयूर विहार, सहस्त्रधारा रोड़, तिब्बती काॅलोनी, राजेश्वरनगर, गुजराड़ा में 100 के0वी0ए के नये ट्रांसफार्मर लगाये गये। भोर का तारा तथा कालीदास रोड़ पर 250 वाट के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना।



स्व0 राजेन्द्र शाह स्मृति द्वार


• स्व0 राजेन्द्र शाह की पुण्य तिथि के अवसर पर घोषित स्व0 राजेन्द्र शाह स्मृति द्वार निर्माणाधीन।



गरीब एवं असहाय लोगों को आर्थिक सहायता


1. माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 179 बीमार व्यक्तियों के इलाज, असहाय लोगों तथा गरीब लड़कियों की शादी के लिए 1 करोड़, 53 लाख, 70 हजार रूपये स्वीकृत कराये।
2. माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राजपुर विधानसभा क्षेत्र के 664 बीमार व्यक्तियों के इलाज एवं असहाय लोगों तथा गरीब लड़कियों की शादी के लिए 2 करोड़, 82लाख 62 हजार 540 रूपये स्वीकृत कराये।

Disclaimer: The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X