Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डॉ. रमन सिंह

डॉ. रमन सिंह
डा. रमन सिंह एक आयुर्वेदिक डॉक्टर होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह ने राजनीति पारी की शुरूआत जनसंघ के यूथ विंग से की थी। इन्होंने कवर्धा की नगर पालिका, छत्तीसगढ़ विधानसभा और भारतीय संसद में बहुत से महत्वपूर्ण पद संभाले है। 1999 में संसद के सदस्य रहते हुए इन्होंने वाणिज्य राज्य मंत्री के तौर भी काम किया है। साथ ही इन्होंने देश को इज़राइल, नेपाल, फिलिस्तीन और दुबई में भारतीय व्यापार मेले का नेतृत्व भी किया है।.
By Ajay M V | Monday, December 17, 2018, 03:42:10 PM [IST]

डॉ. रमन सिंह जीवनी

डा. रमन सिंह एक आयुर्वेदिक डॉक्टर होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह ने राजनीति पारी की शुरूआत जनसंघ के यूथ विंग से की थी। इन्होंने कवर्धा की नगर पालिका, छत्तीसगढ़ विधानसभा और भारतीय संसद में बहुत से महत्वपूर्ण पद संभाले है। 1999 में संसद के सदस्य रहते हुए इन्होंने वाणिज्य राज्य मंत्री के तौर भी काम किया है। साथ ही इन्होंने देश को इज़राइल, नेपाल, फिलिस्तीन और दुबई में भारतीय व्यापार मेले का नेतृत्व भी किया है।

और पढ़ें

डॉ. रमन सिंह निजी जीवन

पूरा नाम डॉ. रमन सिंह
जन्म तिथि 15 Oct 1952 (उम्र 73)
जन्म स्थान रायपुर
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा स्नातक
व्यवसाय डॉक्टर
पिता का नाम विघ्नहरण सिंह ठाकुर
माता का नाम सुधा सिंह
जीवनसाथी का नाम वीणा सिंह
जीवनसाथी का व्यवसाय गृहणी
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
वेबसाइट http://www.drramansingh.in/

डॉ. रमन सिंह शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹5.31 CRORE
सम्पत्ति
₹5.62 CRORE
उत्तरदायित्व
₹30.7 LAKHS

डॉ. रमन सिंह के बारे में रोचक जानकारी

डॉ. रमन सिंह ने लोगों के मुफ्त इलाज के लिए 'भारत माता चिक्तिसालय' बनावाएं है। इतना ही नहीं इन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी दिलचस्पी है। साथ ही यह कवर्धा के यूथ क्लब के सदस्य भी है।

डॉ. रमन सिंह का राजनीतिक जीवन

  • 2018: रमन सिंह ने राजनंदगांव से एक बार फिर जीर्त दर्ज की और विधायक चुने गये। लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। और इस हार के साथ ही रमन सिंह का पंद्रह साल का शासन समाप्‍त हो गया। मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर उनकी जगह कांग्रेस के भूपेश बघेल काबिज हो गये।
  • 2013: डा. रमन सिंह के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की और बतौर मुख्‍यमंत्री रमन सिंह का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ। इस बार भी वे राजनंदगांव से जीते।
  • 2008: 12.12.2008 को छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. सिंह ने शपथ ली। यह मुख्यमंत्री के रूप में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल था।
  • 2008: एक बार फिर से छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
  • 2004: डॉ. रमन छत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचित सदस्य चुने गए।
  • 2003: डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में 7.12.2003 को शपथ ली।
  • 1999: 13 वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य के तौर पर डॉ. रमन ने राज्य वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में 13.10.99 से 29.01.2003 तक काम किया।
  • 1993: डॉ. रमन सिंह मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में दुबारा से चुने गए।
  • 1990: डॉ. रमन सिंह मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।

पूर्व इतिहास

  • 1975: डॉ. रमन सिंह को बीएएमएस डिग्री से सम्मानित किया गया। इन्होंने 23 साल की उम्र में कवारधा में चिकित्सा प्रैक्टिस शुरू की। यह हमेशा गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा उपचार करते है।

डॉ. रमन सिंह की उपलब्धिया‍ँ

‘सलवा जुडूम’ अभियान के तहत डॉ. रमन ने नक्सली संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया। यहां तक छत्तीसगढ़ में इनके काम की सरहाना युनाइटेड नेशन ने भी की है, खासतौर पर वित्तीय प्रबंधन पर किए गए कामों के लिए। छत्तीसगढ़ की जनजातियों और अनुसूचित जनजातियों के बिगड़ते हालातों को भी इन्होंने भलीभांती संभाला है। 2014 में छत्तीसगढ़ को अलग-अलग भाषाओं में पर्यटन साहित्य के लिए ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही साथ इनके कार्यकाल में विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए 2017 में ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ भी मिल चुका है।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+