डॉ हर्षवर्धन एक भारतीय राजनेता हैं। वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वह भारत सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। वह 16 वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में दिल्ली के चांदनी चौक का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोकसभा से पहले वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से दिल्ली मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुने जा चुके हैं। वह पहली बार कृष्णा नगर विधान सभा से दिल्ली विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। डॉ हर्षवर्धन का जन्म दिल्ली में 13 दिसंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने उत्तर भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक, दिल्ली के दारागंज में एंग्लो-संस्कृत विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा की है। उन्होंने 1979 से लेकर 1983 तक कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, ईएनटी में एमबीबीएस और एमएस किया और ईएनटी सर्जन के रूप में अभ्यास करने के लिए दिल्ली लौट आए। उन्होंने 26 फरवरी 1982 को उन्होंने नूतन से विवाह किया। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। डॉ हर्षवर्धन बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता रहे हैं, जिसने धीरे-धीरे उन्हें राजनीति की तरफ मोड़ दिया।
| पूरा नाम | डॉ हर्षवर्धन |
| जन्म तिथि | 13 Dec 1954 (उम्र 71) |
| जन्म स्थान | दिल्ली |
| पार्टी का नाम | Bharatiya Janta Party |
| शिक्षा | Post Graduate |
| व्यवसाय | मेडिकल प्रैक्टिशनर कंसल्टेंट ईएनटी शल्य चिकित्सक |
| पिता का नाम | श्रीम ओमप्रकाश |
| माता का नाम | श्रीमती स्नेहलता |
| जीवनसाथी का नाम | श्रीमती नूतन |
| जीवनसाथी का व्यवसाय | NA |
| संतान | 2 पुत्र 1 पुत्री |
| वेबसाइट | www.drharshvardhan.com |
Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.