Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिनेश त्रिवेदी

दिनेश त्रिवेदी
देश के पूर्व रेलमंत्री रहे दिनेश त्रिवेदी, राजनीति में आने से पहले बहुत से कार्यक्षेत्रों में हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि राजनीति के क्षेत्र में भी इन्होंने बहुत सारें दलों का अनुभव है, क्योंकि इन्होंने पहले 80 के दशक में कांग्रेस का दामन थामा, तो फिर 90 के दशक में जनता दल से हाथ मिला लिया और आखिर में 90 के दशक के आखिर में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ काम करने लगे। 1974 में एमबीए कर चुके दिनेश त्रिवेदी ने शिकागो में एक कंपनी के लिए 2 साल तक काम किया। 1984 में त्रिवेदी ने नौकरी छोड़कर, खुद की एक एयर फ्रंट कंपनी की शुरूआत की। इतना ही नहीं इन्होंने उपभोक्ताओं के लिए प्रोटेक्शन सेंटर की भी शुरूआत की थी। यहां तक कि देश में सूचना का अधिकार अधिनियम आंदोलन का मार्ग प्रशस्त करने वाली वोहरा रिपोर्ट बनाने में भी त्रिवेदी का पूर्ण सहयोग रह चुका है। 2011 में भारतीय रेल मंत्री बन चुके त्रिवेदी का कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा, क्योंकि पार्टी की सहमति के बिना रेल किराया बढ़ाने की वजह से उन्हें इस्तिफा देना पड़ा। मोदी सरकार के आलोचक त्रिवेदी पार्टी में अपने मजाकिया लहजे के लिए भी जाने जाते है। उदहारण के लिए, मोदी सरकार पर टिप्पणी करते हुए त्रिवेदी के कमेंट किया कि अच्छे दिन आ चुके है, लेकिन हमें हमारे पुराने बुरे दिन वापस दो।. .
By Briti Roy | Thursday, February 28, 2019, 03:19:44 PM [IST]

दिनेश त्रिवेदी जीवनी

देश के पूर्व रेलमंत्री रहे दिनेश त्रिवेदी, राजनीति में आने से पहले बहुत से कार्यक्षेत्रों में हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि राजनीति के क्षेत्र में भी इन्होंने बहुत सारें दलों का अनुभव है, क्योंकि इन्होंने पहले 80 के दशक में कांग्रेस का दामन थामा, तो फिर 90 के दशक में जनता दल से हाथ मिला लिया और आखिर में 90 के दशक के आखिर में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ काम करने लगे। 1974 में एमबीए कर चुके दिनेश त्रिवेदी ने शिकागो में एक कंपनी के लिए 2 साल तक काम किया। 1984 में त्रिवेदी ने नौकरी छोड़कर, खुद की एक एयर फ्रंट कंपनी की शुरूआत की। इतना ही नहीं इन्होंने उपभोक्ताओं के लिए प्रोटेक्शन सेंटर की भी शुरूआत की थी। यहां तक कि देश में सूचना का अधिकार अधिनियम आंदोलन का मार्ग प्रशस्त करने वाली वोहरा रिपोर्ट बनाने में भी त्रिवेदी का पूर्ण सहयोग रह चुका है। 2011 में भारतीय रेल मंत्री बन चुके त्रिवेदी का कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा, क्योंकि पार्टी की सहमति के बिना रेल किराया बढ़ाने की वजह से उन्हें इस्तिफा देना पड़ा। मोदी सरकार के आलोचक त्रिवेदी पार्टी में अपने मजाकिया लहजे के लिए भी जाने जाते है। उदहारण के लिए, मोदी सरकार पर टिप्पणी करते हुए त्रिवेदी के कमेंट किया कि अच्छे दिन आ चुके है, लेकिन हमें हमारे पुराने बुरे दिन वापस दो।

और पढ़ें

दिनेश त्रिवेदी निजी जीवन

पूरा नाम दिनेश त्रिवेदी
जन्म तिथि 04 Jun 1950 (उम्र 75)
जन्म स्थान दिल्ली
पार्टी का नाम All India Trinamool Congress
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय राजनेता और समाजसेवक
पिता का नाम स्व. श्री हिरालाल त्रिवेदी
माता का नाम स्व. श्रीमती उर्मिलाबेन त्रिवेदी
जीवनसाथी का नाम डॉ. मिनल त्रिवेदी
जीवनसाथी का व्यवसाय वैज्ञानिक एवं शोध निदेशक
संतान 1 पुत्र

दिनेश त्रिवेदी शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹5.03 CRORE
सम्पत्ति
₹6.62 CRORE
उत्तरदायित्व
₹1.59 CRORE

दिनेश त्रिवेदी के बारे में रोचक जानकारी

अमेरिका में रहते हुए, त्रिवेदी ने पायलट बनने की ट्रनिंग भी की थी, क्योंकि इनकी इच्छा थी कि वह एक बार भारतीय वायुसेना के साथ जुड़ना चाहते हैं। ममता बनर्जी जब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनीं तो उसके बाद ही दिनेश त्रिवेदी को भारतीय रेल मंत्रालय का भार सौंपा गया था।

दिनेश त्रिवेदी का राजनीतिक जीवन

  • 2017: वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य बनें।
  • 2014: बराकपूर से एक बार फिर से 16 वी लोकसभा का चुनाव लड़ा और फिर से सीपीएम पार्टी की सुभाषिनी अली को 2,06,773 वोटों से हराया।
  • 2012: उन्‍होंने देश के रेल मंत्री पद से इस्तिफा दिया।
  • 2011: दिनेश त्रिवेदी देश के केंद्रीय रेल मंत्री बने।
  • 2009: पश्चिम बंगाल के बराकपूर चुनाव क्षेत्र से, तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और सीपीएम पार्टी के तरित बरन तोपदार को हराया।
  • 2002: एक बार फिर राज्य सभा के लिए चुने गए।
  • 1990: दिनेश त्रिवेदी गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए। हालांकि त्रिवेदी ने 1996 के लोकसभा चुनावों में इंडियन नेशनल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन बहुत बड़े वोटों के अंतर से चुनाव हार गए।

पूर्व इतिहास

  • 1984: अपनी नौकरी छोड़कार, कोलकाता में खुद की एयर फ्रंट कंपनी की शुरूआत की।
  • 1974: दो साल तक शिकागो में डीटेक्स नामक कंपनी के लिए काम करने के बाद भारत आकर ली एंड मुरीहेड लिमिटेड नामक कंपनी के लिए काम किया।

दिनेश त्रिवेदी की उपलब्धिया‍ँ

दिनेश त्रिवेदी ने बहुत से अखबारों में आर्टिकल लिखने के साथ ही विभिन्न विषयों पर लेक्चर भी दिए हैं।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+