Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दयाकर पासुनूरी

दयाकर पासुनूरी
कला और मूर्तिकला के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने के बाद पासुनूरी दयाकर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के झंडे पर राजनीति में कदम रखा और वारंगल से अपनी रिकॉर्ड जीत दर्ज की। दयाकर तेलंगाना से एक सक्रिया राजनेता हैं। वह 2015 में आयोजित उपचुनाव में वारंगल विधानसभा से लोकसभा के लिये चुने गए थे। उन्होंने जेएनटीयू, हैदराबाद से ललित कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनका सबसे प्रसिद्ध काम 'तेलंगाना तल्ली' मूर्ति का डिजाइन करना है। तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव उनके इसी काम से प्रभावति हुए थे। राव ने उन्हें टीआरएस में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया था। टीआरएस में शामिल होने के बाद उन्होंने अलग तेलंगाना आंदोलन में हिस्सा लिया और पार्टी में विभिन्न तरह का काम भी किया। हालांकि उन्हें 2009 और 2014 में विधानसभा चुनावों के लिये टिकट नहीं मिला, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वे केसीआर के प्रति आज भी वफादार हैं।. .
By Anushree | Thursday, November 29, 2018, 05:44:41 PM [IST]

दयाकर पासुनूरी जीवनी

कला और मूर्तिकला के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने के बाद पासुनूरी दयाकर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के झंडे पर राजनीति में कदम रखा और वारंगल से अपनी रिकॉर्ड जीत दर्ज की। दयाकर तेलंगाना से एक सक्रिया राजनेता हैं। वह 2015 में आयोजित उपचुनाव में वारंगल विधानसभा से लोकसभा के लिये चुने गए थे। उन्होंने जेएनटीयू, हैदराबाद से ललित कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनका सबसे प्रसिद्ध काम 'तेलंगाना तल्ली' मूर्ति का डिजाइन करना है। तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव उनके इसी काम से प्रभावति हुए थे। राव ने उन्हें टीआरएस में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया था। टीआरएस में शामिल होने के बाद उन्होंने अलग तेलंगाना आंदोलन में हिस्सा लिया और पार्टी में विभिन्न तरह का काम भी किया। हालांकि उन्हें 2009 और 2014 में विधानसभा चुनावों के लिये टिकट नहीं मिला, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वे केसीआर के प्रति आज भी वफादार हैं।

और पढ़ें

दयाकर पासुनूरी निजी जीवन

पूरा नाम दयाकर पासुनूरी
जन्म तिथि 02 Aug 1967 (उम्र 58)
जन्म स्थान बोलिकुंठा, वारंगल, तेलंगाना
पार्टी का नाम Bharat Rashtra Samithi
शिक्षा
व्यवसाय सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी
पिता का नाम श्री पासुनूरी प्रकाशम
माता का नाम श्रीमती पासुनूरी कमलाम्मा
जीवनसाथी का नाम श्रीमती जयवाणी
संतान 2 पुत्र 1 पुत्री

दयाकर पासुनूरी शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
N/A
सम्पत्ति
N/A
उत्तरदायित्व
N/A

दयाकर पासुनूरी के बारे में रोचक जानकारी

दयाकर पासुनूरी ने 1हजार से अधिक मूर्तियों को अपने हाथों से बनाया। वह तेलंगाना तल्ली की मूर्ति को चित्रित करने वाले पहले व्यक्ति हैं और बाबा साहेब अंबेडकर, ज्योतिराव फुले की मूर्तियों को भी उन्होंने ही आकार दिया और कई पोर्ट्रेट भी चित्रित किए हैं। वह नियमित आधार पर रक्तदान शिविर और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं। उन्हें खेल में गहरी दिलचस्पी है। उन्होंने एथलेटिक्स और शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो, जवेलिन थ्रो, वॉलीबॉल इत्यादि जैसे अन्य खेलों में भाग लिया। लोकसभा में, उन्होंने 1 जून 2014 से 10 अगस्त 2018 तक किसी भी बहस में भाग नहीं लिया। इस अवधि के दौरान उन्होंने 53% उपस्थिति दर्ज की और केवल 5 प्रश्न उठाए।

दयाकर पासुनूरी का राजनीतिक जीवन

  • 2015: 24 नवंबर 2015 को तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्य के रूप में तेलंगाना में वारंगल विधानसभा से उप-चुनाव में 16 वीं लोकसभा के लिए दयाकर चुने गए। दिसंबर में श्रम पर स्थायी समिति का सदस्य बन गया।
  • 2009: 2009 में, दयाकर ने के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी के लिए चुनाव अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया। 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने उनकी कड़ी मेहनत को देखकर उनके नाम पर विचार किया गया, लेकिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची में सूचीबद्ध होने में असफल रहे।

दयाकर पासुनूरी की उपलब्धिया‍ँ

तेलंगाना तल्ली (रूपा शिल्पी) मूर्ति और उनकी अन्य मूर्तियों को तेलंगाना के विभिन्न गांवों, नगरों और जिलों में प्रदर्शित किया जाता है। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+