Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दानवे रावसाहेब पाटिल

दानवे रावसाहेब पाटिल
दानवे रावसाहेब पाटिल महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेताओं में से एक हैं। वह दादा-राव दानवे और केशराबाई दानवे के पुत्र हैं। उन्होंने जे. ई.
By Moumi Majumdar | Tuesday, February 19, 2019, 12:09:52 PM [IST]

दानवे रावसाहेब पाटिल जीवनी

दानवे रावसाहेब पाटिल महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेताओं में से एक हैं। वह दादा-राव दानवे और केशराबाई दानवे के पुत्र हैं। उन्होंने जे.ई.एस., जालना, महाराष्ट्र से बी.ए. की डिग्री ली है। 17 मई, 1977 में, रावसाहेब दानवे ने निर्मला ताई से शादी की और दंपत्ति की 3 बेटियाँ और एक बेटा संतोष दानवे हैं, जो भोकरदन निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।वह निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का है। दानवे 16 वीं लोकसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष हैं। रावसाहेब दानवे-पाटिल ने मई 2014 में हुए आम चुनावों के दौरान चौथी बार जालना निर्वाचन क्षेत्र जीता था। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने मार्च 2015 तक पद संभाला था। दानवे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और जनवरी 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के बाद, रावसाहेब दानवे महाराष्ट्र में भाजपा के दूसरे व्यक्ति बन गए, जबकि संसद सदस्य होने के साथ ही यह पद भी संभाला। इससे पहले, स्वर्गीय सूर्यभान वाधने पाटिल ने दोहरी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाया था।

और पढ़ें

दानवे रावसाहेब पाटिल निजी जीवन

पूरा नाम दानवे रावसाहेब पाटिल
जन्म तिथि 18 Mar 1955 (उम्र 71)
जन्म स्थान जावखेडा (के.डी.), जि‍ला-जालना (महाराष्‍ट्र)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय कृषिविद्
पिता का नाम श्री दादा राव पाटील दानवे
माता का नाम श्रीमती केशरबाई दानवे
जीवनसाथी का नाम श्रीमती नि‍र्मला ताई दानवे
संतान 1 पुत्र 3 पुत्री
धर्म हिंदू

दानवे रावसाहेब पाटिल शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹22.55 CRORE
सम्पत्ति
₹22.96 CRORE
उत्तरदायित्व
₹40.5 LAKHS

दानवे रावसाहेब पाटिल के बारे में रोचक जानकारी

दानवे शुद्ध खेल प्रेमी हैं। कबड्डी में उनकी विशेष रुचि है।

दानवे रावसाहेब पाटिल का राजनीतिक जीवन

  • 2016: 1 मई 2016 - 30 अप्रैल 2017: वे अनुमान समिति के सदस्‍य रहे।
  • 2015: 15 July 2015: सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति के सदस्य रहे।
  • 2014: 27 मई 2014 से 5 मार्च 2015: केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री नियुक्त रहे।
  • 2014: 16 वीं लोकसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए। इस बार उन्‍होंने कांग्रेस के केशवराव विलास के खिलाफ 206798 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।
  • 2009: 31 अगस्‍त 2009: वाणिज्य पर स्थायी समिति और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए
  • 2009: लोकसभा चुनाव 2009 में लगातार तीसरी बार जीतने के बाद दानवे रावसाहेब पाटिल फिर संसद पहुंचे। लेकिन इस बार उनकी जीत इतनी आसान नहीं थी। उन्‍होंने मात्र 8482 वोटों से डा. काले कल्‍याण राव को हराया।
  • 2007: 5 अगस्‍त 2007: कृषि संबंधी स्थायी समिति के सदस्य चुने गए
  • 2004: पाटिल दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। उन्‍होंने उत्तम सिंह परवार को हराया। दोनों के बीच वोटों का अंतर करीब 61 हजार वोटों का था। संसद पहुंचने के बाद वे वित्त संबंधी स्थायी समिति और संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य चुने गए।
  • 2000: 2000-2004: ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य पद पर रहे।
  • 1999: जलना लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर सांसद बने। उन्‍होंने कांग्रेस के गणपत राव को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था। सांसद बनने के बाद पाटिल ने वाणिज्य पर समिति के सदस्य (1999-2000) के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • 1990: 1990 से 1999 पाटिल ने महाराष्‍ट्र विधान सभा में बतौर विधायक दो कार्यकाल पूरे किये। इस दौरान वे पंचायती राज समिति के अध्यक्ष और आश्वासन समिति के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।
  • 1989: जिला निगरानी समिति, बी.जे.पी., जालना, महाराष्ट्र के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
  • 1988: तहसील निगरानी समिति बी.जे.पी., भोकरदन, महाराष्ट्र के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
  • 1988: बी.जे.पी. महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए
  • 1987: भारतीय जनता पार्टी (B.J.P), जिला- जालना, महाराष्ट्र के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
  • 1985: दानवे दादासाहेब पाटिल वे पंचायत समिति, भोकरदन के सभापति बने।

दानवे रावसाहेब पाटिल की उपलब्धिया‍ँ

उन्हें रामेश्वर सहकारी चीनी कारखाना, शिपोरा बाजार, तहसील-भोकरदान, जिला-जालना; केंद्रीय सहकारी बैंक, जिला जालना; केरेड्डी विक्री संघ, भोकरदन; तहसील निगरानी समिति, बी.जे.पी., भोकरदन, महाराष्ट्र; जिला निगरानी समिति, बी.जे.पी., जालना, महाराष्ट्र; विट्ठलराव अन्ना ग्राहक सहकारी संस्थान, भोकरदन; मोरेश्वर सहकारी बिक्री-खरीद संघ, भोकरदन; रमेश्वर सहकारी शुगर फैक्ट्री, भोकरदान, जिला जलना के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वे शिवाजी महाराज स्मारक समिति, भोकरदान के अध्यक्ष भी थे।वह मोरेश्वर शिक्षा प्रसार मंडल, राजूर; मोरेश्वर सिख संस्थान, राजूर; किसान मोर्चा, बी.जे.पी., महाराष्ट्र के सचिव भी थे। वे शिवाजी शिक्षण संस्थान; बीजेपी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष रहे। उन्हें जालना जिला दुग्ध संघ; वैकुंठ मेहता चीनी संस्थान, मुंबई; कृषि उत्पाद विपणन समिति; विवेकानंद शिक्षा संस्थान का संयोजक नियुक्त किया गया। उन्हें मार्केट कमेटी, भोकरदान; जिनिंग और प्रेसिंग, भोकरदान के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई थी। वह श्री राजूर गणपति संस्थान के ट्रस्टी भी हैं।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+