Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अशोक गहलोत

अशोक गहलोत
अशोक गेहलोत राजस्थान के मुख्‍यमंत्री हैं। वे कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में से एक हैं। बतौर मुख्‍यमंत्री गहलोत की यह तीसरी पारी है। इससे पहले वे 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राज्‍य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मनमोहन सरकार के दौरान गहलोत केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही वे महात्मा गांधी से बेहद प्रेरित रहे और इसीलिये तमाम सामाजिक गतिविधियों में हिस्‍सा लेते रहे। उन्होंने विज्ञान और कानून में स्नातक पास किया है और अर्थशास्त्र से परास्नातक किया है। स्‍नातक की पढ़ाई के दौरान से ही वे कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़ गये। और आगे चलकर कांग्रेस कार्यकता के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दीं। वे पार्टी पर कई विरिष्‍ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं।. .
By Administrator | Monday, December 17, 2018, 03:44:22 PM [IST]

अशोक गहलोत जीवनी

अशोक गेहलोत राजस्थान के मुख्‍यमंत्री हैं। वे कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में से एक हैं। बतौर मुख्‍यमंत्री गहलोत की यह तीसरी पारी है। इससे पहले वे 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राज्‍य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मनमोहन सरकार के दौरान गहलोत केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही वे महात्मा गांधी से बेहद प्रेरित रहे और इसीलिये तमाम सामाजिक गतिविधियों में हिस्‍सा लेते रहे। उन्होंने विज्ञान और कानून में स्नातक पास किया है और अर्थशास्त्र से परास्नातक किया है। स्‍नातक की पढ़ाई के दौरान से ही वे कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़ गये। और आगे चलकर कांग्रेस कार्यकता के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दीं। वे पार्टी पर कई विरिष्‍ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं।

और पढ़ें

अशोक गहलोत निजी जीवन

पूरा नाम अशोक गहलोत
जन्म तिथि 03 May 1951 (उम्र 74)
जन्म स्थान महामंदिर जोधपुर, राजस्थान
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के सदस्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री
पिता का नाम बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत
माता का नाम -
जीवनसाथी का नाम सुनीता गहलोत
जीवनसाथी का व्यवसाय गृहिणी
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
धर्म हिंदू
वेबसाइट ashokgehlot.in

अशोक गहलोत शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹11.69 CRORE
सम्पत्ति
₹11.69 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

अशोक गहलोत के बारे में रोचक जानकारी

1971 में, पूर्वी बंगाली शरणार्थियों के संकट के दौरान, गहलोत ने शरणार्थी शिविरों में सेवा की। शरणार्थी शिविर की अपनी यात्रा के दौरान, पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे मुलाकात की और उन्होंने गहलोत के संगठनात्मक कौशल को पहचाना। उन्होंने गहलोत को एनएसयूआई राजस्थान के पहले राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया।

अशोक गहलोत का राजनीतिक जीवन

  • 2018: गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव जीते। उन्‍होंने भाजपा के शंभु सिंह को 45597 वोटों से हराया। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 199 में से 99 सीटें जीतीं। इसी जीत के साथ गहलोत को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री चुना गया।
  • 2017: उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किया गया था।
  • 2008 - 2013: गहलोत ने फिर से सरदारपुरा से चुनाव लड़ा और विधानसभा चुनाव जीता। इसके अलावा वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 13 दिसंबर 2013 तक अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा किया।
  • 2004 - 2008: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त हुए।
  • 2003: गहलोत ने राजस्थान विधान सभा चुनाव जीता। लेकिन बीजेपी के वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान विपक्ष में बैठे थे।
  • 1998 - 2003: 1 दिसंबर 1998 को गहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया था। वह उपचुनाव जीतने के बाद सरदारपुरा से विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने 8 दिसंबर 2003 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 1998: वह 12वीं लोक सभा के लिए सांसद चुने गए थे। उन्होंने फिर भाजपा के जसवंत सिंह बिश्नोई को हराया। लेकिन दिसंबर के महीने में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।
  • 1997 - 1999: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष।
  • 1996 - 1998: विदेश मामलों पर परामर्श समिति (लोकसभा) के सदस्य चुने गए।
  • 1996 - 1998: उन्होंने जोधपुर से भाजपा के जसवंत सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की। गहलोत ने उन्हें 242176 मतों से पराजित किया।
  • 1994 -1997: उन्हें फिर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 1991 - 1998: रेलवे पर स्थायी समिति (10 वीं और 11 वीं लोक सभा) के सदस्य चुने गए।
  • 1991 - 1996: संचार पर परामर्श समिति (लोकसभा) के सदस्य चुने गए।
  • 1991 - 1993: वस्त्र विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
  • 1991 - 1996: वह जोधपुर से फिर से 10 वें लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के राम नारायण बिश्नोई को हराया।
  • 1989 - 1989: राजस्थान सरकार के आधीन गृह एवं पीएचईडी विभाग के मंत्री रहे।
  • 1985 - 1989: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष।
  • 1984 - 1989: गहलोत जोधपुर से 8 वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के बलवीर सिंह को हराया।
  • 1984 - 1985: पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग में केंद्रीय राज्य मंत्री।
  • 1984 - 1984: खेल विभाग के संघ उपमंत्री चुने गए।
  • 1983 - 1984: पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के केंद्रीय उपमंत्री नियुक्त हुए।
  • 1982 - 1983: पर्यटन विभाग में केंद्रीय उपमंत्री बने।
  • 1982: गहलोत को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किया गया था।
  • 1980 - 1982: लोकसभा लोकलेखा समिति के सदस्य।
  • 1980 - 1984: वह जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। उन्होंने जेएनपी के बलबीर सिंह कच्छावा को हराया।
  • 1979 - 1982: सिटी जिला कांग्रेस कमेटी, जोधपुर के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • 1974 - 1979: अशोक गहलोत एनएसयूआई में शामिल हो गए और जल्द ही राजस्थान विंग के अध्यक्ष बने।

पूर्व इतिहास

  • 1971: भारत के पूर्वी राज्यों में शरणार्थी शिविरों (पूर्वी बंगाली शरणार्थियों संकट) में अशोक गहलोत ने सेवाएं प्रदान की।

अशोक गहलोत की उपलब्धिया‍ँ

अशोक गहलोत भारत सेवा संस्थान के संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य राजीव गांधी मेमोरियल बुक बैंक के माध्यम से एम्बुलेंस सेवाओं और पुस्तकों को मुफ्त में प्रस्तुत करना है।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+