Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, पेशे से शिक्षाविद, होने के बाद राजस्थान के राजनीतिज्ञ बने। उनका जन्म गांव किश्मिदशर, जिला- बीकानेर (राजस्थान)में श्री लाखू राम मेघवाल और श्रीमती हीरा देवी मेघवाल के घर हुआ। । उन्होंने श्री डूंगर कॉलेज, बीकानेर और फिलीपीन विश्वविद्यालय, फिलीपींस में शिक्षा ग्रहण की और एम. ए ;राजनीतिक विज्ञान, एलएलबीए, एमबीएए की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने श्रीमती पाना देवी से शादी की और उनके दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा कानून मंत्रालय की अतिरिक्त ज जिम्मेदारी दी है। इससे पहले कानून मंत्रालय का प्रभार किरेन रिजेजू के पास था।

वर्ष 1977 में कानून में स्नातक और 1979 में एक नियमित छात्र के रूप में कला में स्नातकोत्तर के बाद , 1982 में, उन्होंने आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की और राजस्थान उधोग सेवा के लिए चुने गए। उन्हें जिला उद्योग केंद्र में सहायक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया, और उन्होंने राजस्थान के झुंझनू, धौलपुर, राजसमंद, जयपुर, अलवर और श्रीगंगानगर जिलों के जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के रूप में काम किया।

वर्ष 1994 में, उन्हें राजस्थान के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाबड़ा के विशेष अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया था। उपमुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में काम करते हुए , उनके पास जयपुर के जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक का प्रभार भी रहा। उसी वर्ष, उन्हें राजस्थान उधोग सेवा परिषद के राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया। फिर, उन्हें बाड़मेर में अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में, उन्होंने डॉ.
By Rashmi | Sunday, June 9, 2024, 08:32:10 PM [IST]

अर्जुन राम मेघवाल जीवनी

अर्जुन राम मेघवाल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, पेशे से शिक्षाविद, होने के बाद राजस्थान के राजनीतिज्ञ बने। उनका जन्म गांव किश्मिदशर, जिला- बीकानेर (राजस्थान)में श्री लाखू राम मेघवाल और श्रीमती हीरा देवी मेघवाल के घर हुआ। । उन्होंने श्री डूंगर कॉलेज, बीकानेर और फिलीपीन विश्वविद्यालय, फिलीपींस में शिक्षा ग्रहण की और एम.ए ;राजनीतिक विज्ञान, एलएलबीए, एमबीएए की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने श्रीमती पाना देवी से शादी की और उनके दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा कानून मंत्रालय की अतिरिक्त ज जिम्मेदारी दी है। इससे पहले कानून मंत्रालय का प्रभार किरेन रिजेजू के पास था।

वर्ष 1977 में कानून में स्नातक और 1979 में एक नियमित छात्र के रूप में कला में स्नातकोत्तर के बाद , 1982 में, उन्होंने आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की और राजस्थान उधोग सेवा के लिए चुने गए। उन्हें जिला उद्योग केंद्र में सहायक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया, और उन्होंने राजस्थान के झुंझनू, धौलपुर, राजसमंद, जयपुर, अलवर और श्रीगंगानगर जिलों के जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के रूप में काम किया।

वर्ष 1994 में, उन्हें राजस्थान के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाबड़ा के विशेष अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया था। उपमुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में काम करते हुए , उनके पास जयपुर के जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक का प्रभार भी रहा। उसी वर्ष, उन्हें राजस्थान उधोग सेवा परिषद के राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया। फिर, उन्हें बाड़मेर में अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में, उन्होंने डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान के लिए महासचिव का चुनाव जीता। उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में भी पदोन्नति मिली और उप सचिव, तकनीकी शिक्षा ; विशेष सचिव, उच्च शिक्षा; प्रबंध निदेशक, राजस्थान लगु उधयोग निगम लिमिटेड; अपर आयुक्त; वाणिज्यिक कर विभाग; जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, चूरू, जैसे कई प्रशासनिक पदों पर काम किया। राजनीति में शामिल होने के लिए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।

वर्ष 2009 में उन्हें बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य के रूप में चुना गया। 2 जून 2009 को, उन्होंने लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। 2014 के आम चुनाव में, उन्हें 16 वीं लोकसभा के लिए बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुना गया। एक सांसद के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, वे लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन समिति, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया। मेघवाल ने 5 जुलाई 2016 को वित्त राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

वर्तमान में, वे कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। वे 2009 और 2014 में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं और 16 वीं लोक सभा (भारत की संसद के निचले सदन के पद) के लिए चुने गए । उन्हें 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया था।

और पढ़ें

अर्जुन राम मेघवाल निजी जीवन

पूरा नाम अर्जुन राम मेघवाल
जन्म तिथि 20 Dec 1953 (उम्र 72)
जन्म स्थान गाँव-किश्मिदेशर, जिला- बीकानेर (राजस्थान)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (सेवानिवृत्त), सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, शिक्षाविद
पिता का नाम श्री लाखू राम मेघवाल
माता का नाम श्रीमती हीरा देवी मेघवाल
जीवनसाथी का नाम श्रीमती पाना देवी
संतान 2 पुत्र 2 पुत्री
धर्म हिंदू
वेबसाइट arjunrammeghwal.com

अर्जुन राम मेघवाल शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹3.77 CRORE
सम्पत्ति
₹3.77 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

अर्जुन राम मेघवाल के बारे में रोचक जानकारी

मेघवाल सरकार द्वारा प्रदान की गई कार का उपयोग काम करने के लिए नहीं करते हैं। इसके बजाय वे स्थानीय परिवहन के रूप में अपनी पुश-बाइक का उपयोग करते हैं। उन्होंने राजस्थानी भाषा के विकास के लिए कई कार्यक्रमों में भाग लिया है|
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में एक भारतीय भाषा के रूप में राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए विभिन्न क्षमताओं में पूर्ण सहयोग किया|
भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के एक प्रमुख सलाहकार के रूप में काम किया, जो विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा छात्रवृत्ति और मार्गदर्शन प्रदान करके प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है; यह ट्रस्ट समाज के कमजोर वर्गों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम और सामाजिक मुद्दों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए सेमिनार और कार्यशालाओं आयोजित करता रहा है।
उन्होंने 15 वीं लोकसभा में देश में मैनुअल स्कैवेंजर्स के उन्मूलन के लिए बहस और चर्चा शुरू की और जोरदार तरीके से मामले को उठाया। उनके द्वारा उठाए जाने पर इस मुद्दे पर पहली बार ध्यान दिया गया।
राजस्थान कैडर में विभिन्न क्षमताओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में सेवा की। वे भारतीय संसदीय समूह की कार्यकारी समिति 22/2/2010; (ii) भारत - कनाडा संसदीय मैत्री समूह २०१०-२०१४; (iii) भारत - यूक्रेन संसदीय मैत्री समूह 2010-2014; (iv) भारत - रोमानिया संसदीय मैत्री समूह 2011-2014; (v) राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान (एनआईआरडी) की सामान्य परिषद; (vi) 11/10/2013 के बाद से सर्व शिक्षा अभियान की शासी परिषद (एसएसए) के सदस्य रहे।

अर्जुन राम मेघवाल का राजनीतिक जीवन

  • 2024: बीकानेर से अर्जुन लाल मेघवाल ने चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद मेघवाल को हराया है।
  • 2019 : मेघवाल एक बार पुनः बिकानेर से सांसद चुने गए और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में काबिना मंत्री बने।
  • 2014 : 2014 में वे दुबारा बिकानेर क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी लोक सभा सदस्य चुने गए।
  • 2009 : अर्जुन राम मेघवाल पहली बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर 2009 में बिकानेर लोक सभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।

अर्जुन राम मेघवाल की उपलब्धिया‍ँ

उन्हें 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+