Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन पटेल
आनंदबीन पटेल का जन्म 1941 में गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में हुआ था, जहां उनके पिता जेठाभाई शिक्षक थे। उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिसमें 'लक्ष्मी' (धन की देवी) से अधिक 'सरस्वती' (बुद्धि की देवी) का महत्व था। आनंदबीन पटेल ने एक राजनेता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की वर्तमान गवर्नर और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। वह 1987 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्य हैं। वह 2002 से 2007 तक शिक्षा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री थे। 2018 में, वह ओम प्रकाश कोहली की जगह मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनी, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।. .
By Rashmi | Wednesday, October 31, 2018, 12:22:34 PM [IST]

आनंदीबेन पटेल जीवनी

आनंदबीन पटेल का जन्म 1941 में गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में हुआ था, जहां उनके पिता जेठाभाई शिक्षक थे। उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिसमें 'लक्ष्मी' (धन की देवी) से अधिक 'सरस्वती' (बुद्धि की देवी) का महत्व था। आनंदबीन पटेल ने एक राजनेता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की वर्तमान गवर्नर और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। वह 1987 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्य हैं। वह 2002 से 2007 तक शिक्षा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री थे। 2018 में, वह ओम प्रकाश कोहली की जगह मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनी, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

और पढ़ें

आनंदीबेन पटेल निजी जीवन

पूरा नाम आनंदीबेन पटेल
जन्म तिथि 21 Nov 1941 (उम्र 84)
जन्म स्थान खरोद
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय राजनेता, शिक्षक
पिता का नाम जेठाभाई पटेल
माता का नाम मेनाबेन पटेल
जीवनसाथी का नाम मफतलाल पटेल
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री
धर्म हिंदू

आनंदीबेन पटेल शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹1.82 CRORE
सम्पत्ति
₹1.82 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

आनंदीबेन पटेल के बारे में रोचक जानकारी

वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई के लिये एन.एम हाई स्कूल में दाखिला लिया, जहां सिर्फ 3 छात्र ही लड़कियां थी। वह एक एथलीट थी और लगातार तीन वर्षों तक जिला स्तर की चैंपियन रही। उन्हें एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मेहसाणा में "वीर बाला" पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए अपनी पहली नौकरी महिला विकास गृह में की, जहां उन्होंने 50 से अधिक विधवाओं को व्यावसायिक पाठ्यक्रम पढ़ाए।

आनंदीबेन पटेल का राजनीतिक जीवन

  • 2018: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने ओम प्रकाश कोहली की जगह ली, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वो अगस्त 2018 में छत्तीसगढ़ की भी गवर्नर बनी, पिछले गवर्नर बलराम दास टंडन की मौत के कारण उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • 2017: 2017 के विधानसभा चुनावों में आनंदबेन ने चुनाव नहीं लड़ा। उनके स्थान पर, पटेल भूपेंद्रभाई रजनीकांत ने सफलतापूर्वक घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा।
  • 2014: भारतीय आम चुनाव 2014 में बीजेपी की जीत के बाद नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, जिसके बाद आनंदीबेन पटले ने गुजरात के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। उन्होंने 7 अगस्त 2016 तक इस पद को संभाला।
  • 2012: आनंदीबेन पटेल ने 2012 के चुनावों में घटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने कांग्रेस के पटेल रमेशभाई प्रहलाभाई (दुधवाला) के खिलाफ 175,000 से ज्यादा मतों के अंतर के साथ चुनाव जीता। यह मार्जिन चुनाव में सबसे ज्यादा था। उन्होंने सड़क और भवन, राजस्व, शहरी विकास, और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और पूंजी परियोजनाओं के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम जारी रखा।
  • 2007: कांग्रेस पार्टी के कांतिलाल नानालाल पटेल को हराकर वह फिर से पाटन से गुजरात विधानसभा के लिए चुनी गई। वह कैबिनेट मंत्री के तौर पर बनी रही और तीसरे कार्यकाल में उन्हें सड़क और भवन और राजस्व विभाग का कार्य सौंपा गया।
  • 2002: पाटन विधानसभा क्षेत्र से आनंदीबेन पटेल ने अपना दूसरा विधानसभा चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कांतिलाल नानालाल पटेल को हराया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा विभाग में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल जारी रखा।
  • 1998: उन्होंने मंडल विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वो मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की देखरेख में शिक्षा के लिए कैबिनेट मंत्री बनी।
  • 1994: वह गुजरात से राज्य सभा की सांसद बन गईं। एक सांसद के रूप में, उन्होंने 1994-95 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बीजिंग (चीन) में चौथी विश्व महिला सम्मेलन में भाग लिया।
  • 1992: पटेल का पहला उल्लेखनीय काम विरामगम जिले में बर्ड फ्लू के फैलाव के दौरान था, जहां उन्होंने लगभग हफ्ते भर रहकर स्थानीय नागरिकों की मदद की और सरकारी अधिकारियों से इसके रोकथाम के लिये कड़े कदम उठाने की अपील की।
  • 1987: आनंदबेन पटेल की राजनीति का सफर एक स्कूल पिकनिक के दौरान शुरू हुआ, जब उन्होंने सरदार सरोवर जलाशय में डूब रही दो लड़कियों को बचाने के लिये छलांग लगा दी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार मिला। पटेल की वीरता से प्रभावित, बीजेपी के शीर्ष कैडर ने आनंदबीन पटेल को पार्टी में शामिल होने का सुझाव दिया। पहले, वह पार्टी में शामिल होने में संकोच कर रही थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी और केशुभाई पटेल द्वारा समझाने पर, वह भाजपा में गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में शामिल हो गईं।

पूर्व इतिहास

  • 1967: पटेल ने 1967 से 1970 तक अहमदाबाद के मोहिनिबा कन्या विद्यालय में शिक्षक के रूप में काम किया। उन्होंने उच्च माध्यमिक छात्रों को विज्ञान और गणित पढ़ाया। बाद में, वह स्कूल की प्रिंसिपल बन गई।

आनंदीबेन पटेल की उपलब्धिया‍ँ

गुजरात में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (1988) के लिए गवर्नर के पुरस्कार से सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (1989) के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड, पटेल जागृति मंडल, मुंबई (1999) द्वारा 'सरदार पटेल' पुरस्कार, श्री तपोधन ब्राह्मण विकास मंडल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार ( 2000) और पटेल समुदाय (2005) द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' पुरस्कार। इसके अलावा, उन्हें नर्मदा में नवागम जलाशय में डूबने से मोहिनाबा गर्ल्स स्कूल की दो लड़कियों को बचाने के लिए गैलेन्ट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह अहमदाबाद के चारुमती योद्धा पुरस्कार (ज्योतिसंघ) की विजेता थी। उन्हें अंबुभाई पुरानी व्यायाम विद्यालय पुरस्कार (राजपिपला) भी मिला। महिलाओं के उत्थान अभियान के लिए धरती विकास मंडल द्वारा विशेष सम्मान दिया गया।महेसाणा जिला स्कूल खेल आयोजन में 'वीरबाला' पुरस्कार मिला।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+