कर्नल अजय कोठियाल एक राजनीतिज्ञ हैं। इससे पहले वो भारतीय सेना में सम्मानित अधिकारी थे। वहां पर उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया, जिस वजह से उन्हें वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
अजय के पिता सीमा सुरक्षा बल में अधिकारी थे, ऐसे में उन्होंने देश के कई हिस्सों में स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून से पोस्ट ग्रेजुएट किया। उन्होंने 1992 में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और 22 गढ़वाल बटालियन में शामिल हुए।
जब 1999 में कारगिल युद्ध हुआ, तो उन्होंने बतौर कैप्टन अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने कई ऑपरेशन में आतंकियों का सफाया किया। 2003 में एक ऑपरेशन के दौरान वो आतंकियों की गोली से बचे थे।
कर्नल अजय कोठियाल एक प्रसिद्ध पर्वतारोही हैं और उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तराखंड के प्रधानाचार्य के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने 2001 और 2012 में माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल की। इसके बाद उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
2013 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद कोठियाल ने उत्तराखंड में यूथ फाउंडेशन की स्थापना की और युवाओं को सेना एवं अन्य रक्षा सेवाओं की परीक्षा के लिए प्रशिक्षण देना शुरू किया। अप्रैल 2021 में वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
| पूरा नाम | अजय कोठियाल |
| जन्म तिथि | 26 Feb 1969 (उम्र 57) |
| जन्म स्थान | टिहरी |
| पार्टी का नाम | Aam Aadmi Party |
| शिक्षा | |
| व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी |
| पिता का नाम | सत्य शरण कोठियाल |
| माता का नाम | सुशीला कोठियाल |
| जीवनसाथी का नाम | उपलब्ध नहीं है |
| वेबसाइट | http://youthfoundationuttarakhand.org |
Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.