तंत्र मंत्र से पति के इलाज के लिए मांगी पत्नी की अस्मत
दिल्ली
(ब्यूरो)। तांत्रिक महिलाओं का किस कदर शोषण करते हैं इसकी नई घटना गाजियाबाद से आई है। यहां एक आदमी बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी इलाज कराने के लिए उसे एक तांत्रिक के पास ले गई। तांत्रिक ने बीमार आदमी को देखने के बाद अकेले में महिला से कहा कि इसके इलाज के लिए मेरे साथ सेक्स करना पडे़गा। वह भी जब तक इलाज चलेगा। यह सुनते ही महिला गुस्से में आ गई और उसने तांत्रिक की शिकायत विजयनगर थाने में की है। id="toptextpromo">महिला
के मुताबिक तो तांत्रिक ने उससे कहा कि अगर वह चाहती है कि उसका पति ठीक हो जाए तो उसे उसके (तांत्रिक) के साथ शारीरिक संबंध बनाने पड़ेंगे। वह भी जब तक इलाज चलेगा। तांत्रिक के मुताबिक इलाज एक साल तक चल सकता है । फिर तांत्रिक समझाने लगा हमारे यहां जो भी महिला इलाज कराने के लिए आती है उसे मेरे साथ सेक्स करना पड़ता है। अगर वह सेक्स नहीं करेगी तो उसका काम नहीं होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>महिला
ने पुलिस को बताया कि उसके पति का काफी समय से तांत्रिक के पास इलाज चल रहा है, लेकिन पति की तबियत में सुधार नहीं हो रहा। व उनकी तबियत बिगड़ती जा रही है। अनपढ़ वर्तांग से ताल्लुक रखने वाला यह सख्स तांत्रिक के बहकावे में करीब 50 हजार रुपये उसे दे चुका है।। जब उसने तांत्रिक से पति के ठीक न होने की बाबत बात की तो तांत्रिक ने उससे कहा कि उसका पति तभी पूरी तरह से ठीक हो सकता है, जब वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विजयनगर थानेदार राजेश द्विवेदी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है, जिसकी जांच कराई जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications