डिप्लोमैट पर हमले में कॉलगर्ल की तलाश

दिल्ली में इस साल और 2011 में किए गए दौरों के दौरान उसके संपर्क में आने का संदेह है। मामले की जांच से जुडे़ एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इरानी पर संदेह है कि 13 फरवरी को हुए हमले में वह भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार अखबार में छपे एक विज्ञापन में महिला एस्कॉर्ट्स उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति का नंबर देखकर इरानी ने उससे सेंट्रल दिल्ली में मुलाकात की। इसके बद 2011 और इस साल फरवरी में यहां आने के दौरान इरानी को सेंट्रल दिल्ली के ही एक होटल में दो से तीन कॉलगर्ल उपलब्ध कराई गईं। इरानी के फोन नंबर से भी इस बात की पुष्टि की गई।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में कॉलगर्ल अहम जानकारी देने में सहायक साबित हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ईरानी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं मलयेशिया में हिरासत में चल रहे और मामले में एक अन्य आरोपी मसूद सेदागातजादेह को भी वहां कॉलगर्ल उपलब्ध कराई गईं थी। बैंकाक पुलिस ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की है।
इसमें मसूद सहित अन्य दो आरोपियों सैयद मोरादी और मोहम्मद खरजेई का फोटो भी शामिल है। तीनों ईरानियों का फोटो उन्हें मुहैया कराई गई एक कॉलगर्ल में से ही किसी ने लिया था। बैंकाक पुलिस ने इनमें से एक कॉलगर्ल का बयान भी लिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली, बैंकाक और जॉर्जिया में किए गए हमलों का मकसद 2009 के बाद से हुई 4 ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट की हत्या का बदला लेना था।












Click it and Unblock the Notifications