इन 6 वजहों के चलते इस बार के जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 में आपको जरूर जाना चाहिए
जयपुर, 01 मार्च। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 का 15वां एडिशन शुरू होने जा रहा है। इस बार का जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल एक नए अवतार के साथ 5 मार्च से शुरू होगा और यह 14 मार्च तक चलेगा। इस बार इस फेस्टिवल को जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमे कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। फेस्टिवल 10 मार्च से 14 मार्च तक लोगों के बीच होगा जबकि 5 मार्च से 14 मार्च के बीच वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर होगा। इस दौरान कई खास मेहमान सत्र में हिस्सा लेंगे, जिसमे लोगों को लुभाने वाला संगीत, तमाम लेखकों की बेहतरीन किताबें भी पाठकों को मिलेंगी। इस दौरान कई पार्टियों का भी आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के लिए गुलाबी शहर पूरी तरह से तैयार हो रहा है, जिसमे संस्कृति और विरासत का जश्न होगा।

दुनिया के दिग्गज लेखक होंगे इकट्ठा
इस बेहद ही खास फेस्टिवल का इस बार वनइंडिया परिवार और डेलीहंट भी स्ट्रीमिंग पार्टनर है। वनइंडिया इस फेस्टिवल में अलग-अलग मंच पर होने वाले दिलचस्प सेशन को लोगों के बीच लेकर आएगा। इस फेस्टिवल में दुनियाभर के बेहतरीन लेखक हिस्सा ले रहे हैं जोकि अलग-अलग पैनल में हिस्सा लेंगे। इसमे 2002 में पुलित्जर प्राइज विजेता जोनाथ फ्रेंजेन भी हिस्सा लेंगे। साथ ही बुकर प्राइज विनर लेखर डीबीसी पिएर भी हिस्सा लेंगे। इस लिस्ट में कई जानेमाने लेखक, जिसमे ब्रिटिश कवि रूथ पेडल भी हिस्सा ले रहे हैं जिन्होंने कई अवॉर्ड विनिंग किताबें, 12 कविताएं, दो वाइल्डलाइफ बुक लिखी हैं। साथ ही साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार विजेता तनुज सोलंकी, ब्रिटिश-टर्किश लेखक एलिफ शफक, अमेरिकी लेखक जोसेफ कोनराड, रॉबर्ट मैकफर्लेन, पद्म भूषण अवार्ड विजेता विद्या देहजिया और वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी इस बार के फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।
सुबह का संगीत
जिन लोगों को संगीत का शौक है, उनके लिए यह फेस्टिवल हर रोज बेहतरीन संगीत के साथ शुरू होगा, जिससे दिनभर के आगे के कार्यक्रम का जबरदस्त स्टेज सेट होगा। सुबह के संगीत सेशन में जाने-माने भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक उज्वल नागर, श्रीमती सोमबाला कुमार, आस्था गोस्वामी, प्रिया कानूनगो हिस्सा लेंगी।
धरोहर की शाम
सुबह के बेहतरीन संगीत के बाद 13 मार्च को फेस्टिवल में दिल को छू लेने वाली शाम होगी जिसमे हमारी महान धरोहर को दर्शाया जाएगा। 13 मार्च को गणेश पोल, आमेर फोर्ट में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान कालापीनी कोमकली जोकि शास्त्रीय गायिका हैं और दिग्गज पंडित कुमार गंधर्व की बेटी हैं, वह अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही जानीमानी कोरियोग्राफर अदिति मंगलदास भी इसमे हिस्सा लेंगी। शाम का अंत आर्क स्कूल ऑफ डिजाइन जयपुर के फैशन शो से होगा।
जयपुर के संगीत से सजेंगी कुछ और शामें
लोकप्रिय जयपुर म्युजिक स्टेज 10 से 12 मार्च तक अपनी इस फेस्टिवल में प्रस्तुति देगा। इस दौरान कुछ बेहतरीन कलाकार अपने संगीत से लोगों का दिल जीतेंगे। जिसमे भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से संगीतज्ञ आएंगे। इस बार जयपुर म्युजिक स्टेज में अनिरुद्ध वर्मा कलेक्टिव अद्वैत बैंड के जरिए भारतीय फ्यूजन संगीत की प्रस्तुति देगा। अनिरुद्ध वर्मा जोकि कंपोजर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं उनके पास 14 साल का अनुभव है। उनके बैंड में आठ सदस्य कुतले खान, अली सैफुद्दीन, अंकुर तिवारी, गौरव गुप्ता, सिड काउतो, जोहान पेस शामिल हैं।

जयपुर बुकमार्क
यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्रकाशक है, वह इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा है। इस फेस्टिवल में तमाम पब्लिशर, लिटरेचर एजेंट, अनुवादकों, लेखकों को मंच मिलेगा। इस मंच के जरिए ये अपने बिजनेस को विस्तार दे सकेंगे। दुनियाभर के कई दिग्गज प्रकाशक और बिजनेसमैन भी इसमे हिस्सा लेंगे। लिहाजा हर किसी को जो लेखन और प्रकाशन से जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह एक बहुत बड़ा स्टेज है।

लजीज व्यंजन, रोमांचक उत्पाद
इस फेस्टिवल में आने वालों लोगों के पास भारत के बेहतरीन कामगारों के काम को देखने का भी मौका मिलेगा। होटल क्लार्क्स आमेर में पांच दिन तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लोग लजीज व्यंजन और उत्पाद खरीद सकते हैं। इसमे बेहतरीन डिजाइन के कपड़े, स्टेशनरी, ज्वेलरी, जूते, घर की सज्जा के फर्नीचर आदि मिलेंगे। रात में लगने वाले फेस्टिवल में सेशन के साथ आप बेहतरीन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications