Finolex द्वारा प्रोड्यूस की गई अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म "प्रल्हाद" यूट्यूब पर हुई लॉन्च
फिनोलेक्स और Schbang Motion Pictures द्वारा स्वर्गीय श्री प्रल्हाद पी. छाबरिया के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई हैं। यह फिल्म श्री प्रल्हाद छाबरिया की आत्मकथा 'There's No Such Thing as a Self-Made Man' पर आधारित है जिसका नाम है ' प्रल्हाद'। फिल्म का प्रीमियर 1 सितम्बर को यूट्यूब चैनल 'Humara movie' पर हुआ है। यह एक 14 साल के लड़के के प्रेरक पहले कदमों की असल कहानी है, जो अपनी परोपकारी सोच और तेज़ दिमाग से 10 रुपये को 10,000 करोड़ की कंपनी में बदल देता है।

प्रल्हाद का निर्माण Finolex Industries के सहयोग से Schbang Motion Pictures द्वारा किया गया हैं। फिल्म में प्रल्हाद पी. छाबरिया की भूमिका ऋत्विक सहोर ('लाखों में एक' फेम) द्वारा निभाई गई है। अन्य कलाकारों में आबिद शमीम, अन्नपूर्णा सोनी और चिनमय दास शामिल हैं। यह एक बीते युग को बड़ी ही खूबसूरती से कैप्चर करने वाली पीरियड फिल्म हैं। इस शॉर्ट फिल्म को 22 वैश्विक और भारतीय फिल्म समारोहों में आलोचकों की प्रशंसा मिली हैं। फिल्म ने Prague International Film Festival, लंदन फिल्म एंड टेलीविजन फेस्टिवल और मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कुल 22 पुरस्कार हासिल किये हैं।
पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा देने के लिए कुछ कहानियों को कहने और फिर से सुनाने की आवश्यकता होती है। प्रल्हाद, फिनोलेक्स के संस्थापक के जीवन में एक निर्णायक क्षण का वर्णन करते हुए, ऐसी ही एक कहानी है। यह फिल्म आज के समय के आंत्रेप्रेन्योर्स के लिए एक उम्मीद की किरण के रूप में देखी जा सकती है। इससे लोगों को ये सीखने को मिलेगा कि किसी भी काम में 'मानवता' और 'दया' की भावना कितनी ज़रूरी है। प्रल्हाद उन मूल्यों को दर्शाती है जो फिनोलेक्स समूह और भारतीय औद्योगीकरण के उन शुरुआती वर्षों की हर दूसरी entrepreneurial success का आधार हैं।
स्वर्गीय श्री प्रल्हाद छाबरिया के पुत्र श्री प्रकाश पी. छाबरिया ने फिल्म पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि यह फिल्म इंडियन आंत्रेप्रेन्योरशिप की वैल्यू के साथ बिज़नेस की शुरुआत करने वाले सभी आंत्रेप्रेन्योर्स को प्रेरित करेगी। हमारे संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रल्हाद पी. छाबरिया इसका प्रमाण हैं और यह कहानी उन मूल्यों को बहुत ही प्यार से दर्शाती है।"
फिल्म के निर्माण को लेकर, निर्माता प्रोड्यूसर और Schbang के संस्थापक हर्षिल कारिया ने कहा, "हम लगातार शक्तिशाली कहानियों की तलाश में हैं, जिन्हें बताने की जरूरत है, चाहे हम जिन ब्रांड्स के साथ काम करें, या बड़े पैमाने पर मानवता के लिए। Schbang Motion Pictures को फिनोलेक्स ग्रुप के संस्थापक श्री प्रल्हाद पी. छाबरिया के जीवन से प्रेरणा मिली है। हालांकि उनके जीवन के लिए एक फीचर फिल्म जरूरी है, लेकिन हमें इस एक घटना को 'प्रल्हाद' एक शॉर्ट फिल्म के रूप में दुनिया के साथ साझा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने जो कंपनी बनाई है वह इंडियन आंत्रेप्रेन्योर्स के लिए प्रेरक और अध्ययन के लायक है।"
1981 से, फिनोलेक्स ने पीवीसी पाइप्स और फिटिंग्स में अपनी पूरी तरह से एकीकृत पेशकश के साथ ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करता है। इन्होने भारत के कृषि प्रयासों के साथ-साथ प्लंबिंग और स्वच्छता में देश के प्रयासों में भी बहुत योगदान दिया है। 900 से अधिक डीलरों और 21,000 रिटेल टच पॉइंट्स फिनोलेक्स के उत्पादों के साथ जुड़े हुए हैं। स्वर्गीय श्री प्रल्हाद छाबरिया अपने समय के सबसे उल्लेखनीय परोपकारी लोगों में से एक थे। उन्होंने मुकुल माधव फाउंडेशन एंड होप फाउंडेशन और रिसर्च सेंटर की स्थापना की, जो वंचितों के लिए चिकित्सा सहायता, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications