Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन रोग एवं निदान

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) प्रजनन आयु वर्ग में पायी जाने वाली एक प्रमुख हार्मोनल समस्या बनती जा रही हैं।यह 18 से 45 वर्ष कि आयु वाली वयस्क महिलाओं में पाया जाता है। सन्तान पैदा करने वाले उम्र की लगभग 5 से 10 प्रतिशत महिलाएं पीसीओएस से प्रभावित होती हैं लगभग 70 से 80 प्रतिशत महिलाओं में निसंतांतता की समस्या पाई जाती हैं।

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन रोग एवं निदान

पीसीओएस हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। जिसमें तीन प्रमुख समस्या पाई जाती हैं

• मासिक धर्म की अनियमितता

• पुरुष हॉरमोन यानि कि एंड्रोजन की अधिक मात्रा (hyperandrogenism) एवम्

• अंडाशय में छोटे छोटे पानी के गांठ (cyst) बनना जिसकी वजह से अंडो की गुणवत्ता कम हो जाती हैं एवम् ओव्यूलेशन नहीं हो पाता हैं।

पीसीओएस का कोई सटीक कारण अभी तक नहीं पाया गया है मगर पीसीओएस की 80 प्रतिशत महिलाओं में इन्सुलिन प्रतिरोध मौजूद होता है। यही इन्सुलिन प्रतिरोध पीसीओएस में होने वाली समस्याओं को पैदा करती हैं।

बदलती जीवनशैली , तनाव, अधिक वजन होना, धूम्रपान, जंक फूड्स, यह सभी पीसीओएस केे कारण बन सकते हैं। पीसीओएस अनुवांशिक भी होता है। पीसीओएस केे लक्षण जैसे कि किशोरावस्था में अधिक वजन , मुहांसे का अधिक होना, मासिक धर्म समस्या जैसे कि मासिक का देर से आना , कम आना, दवा लेने पर ही आना, अनियमित रक्तस्राव, निसंतान्तता,अनचाहे बालो का होना, थकावट का रहना। अतः इन लक्षणों के होने पर डॉक्टर की अवश्य सलाह लें।

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन रोग एवं निदान

अगर पीसीओएस को नज़रंदाज़ किया गया तो आगे चलकर यह उच्च रक्तचाप एवम् डायबिटीज का कारण भी बन सकता है। आमतौर से अल्ट्रासाउंड तथा हार्मोनल जांचों के द्वारा पीसीओएस का पता लगाया जा सकता है।पीसीओएस केे उपचार में अगर हम देखे तो महिलाओं के प्रमुख समस्या पर निर्भर करता है पर यह जानना बहुत जरूरी है व्यायाम , वजन कम करना एवम् संतुलित आहार ये सभी चीजे पीसीओएस में होने वाली समस्याओं को कम करती हैं। भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, मशरुम, दालचीनी, मौसम अनुसार, फल, अण्डा, दूध , दही इन सभी का प्रयोग अवश्य करें।

अगर महिलाओ को निसंतन्ता की समस्या हैं तो इन महिलाओ में मासिक नियमित करने की दवा तथा अण्डा बनने की दवा दी जा सकती हैं। साथ ही शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस यानि इन्सुलिन की गतिरोध कम करने की दवा दी जा सकती हैं।

(इस लेख में व्यक्त विचार, लेखक के निजी विचार हैं. आलेख में दी गई किसी भी सूचना की तथ्यात्मकता, सटीकता, संपूर्णता, अथवा सच्चाई के प्रति Oneindia उत्तरदायी नहीं है।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+