YSRC सांसद ने दिल्ली विधेयक का किया समर्थन, कहा- 'अध्यादेश करेगा राष्ट्रीय राजधानी की रक्षा'
दिल्ली विधेयक का समर्थन करते हुए राज्यसभा सांसद वी विजय साई रेड्डी ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए रक्षा करने वाला विधेयक बताया।
राज्यसभा सांसद वी विजय साई रेड्डी ने दिल्ली विधेयक का समर्थन की बात करते हुए कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2023 का समर्थन करती है क्योंकि ये संवैधानिक रूप से वैध है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश में गंदी राजनीति का सहारा लिया है। इस विधेयक का उद्देश्य दिल्ली की रक्षा करना है।

पार्टी के रुख के बारे में विस्तार से बताते हुए विजयसाई रेड्डी ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239 ए के तहत तीन उप-खंड स्पष्ट रूप से दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, जो एक केंद्र शासित प्रदेश है, से संबंधित कानून बनाने या संशोधित करने में संसद के पास निहित शक्तियों का उल्लेख करते हैं। उन्होंने कहा कि संसद दिल्ली सरकार के अधिकारियों की शक्तियों को सीमित कर सकती है, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने उल्लेख किया है। चूंकि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, यह सभी की है। इसलिए दिल्ली से संबंधित कोई भी निर्णय देश में सभी को प्रभावित करेगा।
उन्होंने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक सांसद को सलाह देते हुए कहा कि आग से खेलने पर वो भी जल जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद आप दिल्ली का इस्तेमाल अपने स्वार्थी एजेंडे के लिए नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications