सावधान! रात में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो सकती हैं ये बीमारियां
Recommended Video

नई दिल्लीः हम सब अपनी डेली लाइफ में स्मार्टफोन यूज करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अंधेरे में काफी समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अंधेरे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से हमारी आंखों और ब्रेन पर काफी बुरा असर पड़ता है।

आंखों पर पड़ता है बुरा असर
अमेरिकन मस्कुलर डीजनरेशन फाउंडेशन की एक रिसर्च में ये सामने आया है कि अगर आप अंधेरे में रोज 30 मिनट तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आंखे ड्राय होने लगती हैं, इससे हमारी आंखों के रेटिना का बुरा असर पड़ता है।

शरीर पर पढ़ता है बुरा असर
अगर आप इसे लंबे समय तक अंधेरे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी आंखों के साथ-साथ आपके शरीर के दूसरें हिस्सों पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बॉडी में मेलाटोनिन हॉर्मोन का लेवल कम होने लगता है
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च ने कहा गया है कि रात में सोने से पहले मोबाइल का यूज करने से बॉडी में मेलाटोनिन हॉर्मोन का लेवल कम होने लगता है, इसके कारण नींद देर से आती है। नींद पूरी न होने के कारण शरीर में कई तरह की समस्या आ जाती हैं।

मेमोरी कमजोर हो सकती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ वरसेस्टर, इंग्लैंड की एक रिसर्च कहती हैं कि देर रात तक मोबाइल का यूज करने से मेलाटोनिन हॉर्मोन का लेवल कम होता है, इससे स्ट्रेस बढ़ सकता है। फांस की रिसर्च कहते हैं कि देर रात तक मोबाइल का यूज करने से ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है, इससे मेमोरी कमजोर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के अमीर भिखारी, एक दिन में कमाते हैं इतना पैसा!












Click it and Unblock the Notifications