पश्चिम बंगाल में 16 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, सिनेमा हॉल से लेकर लोकल ट्रेन भी चलेंगी

पश्चिम बंगाल में 16 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, सिनेमा हॉल से लेकर लोकल ट्रेन भी चलेंगी

कोलकाता, 29 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल सरकार ने 31 अक्टूबर से अतिरिक्त छूट की घोषणा की है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि राज्य में स्कूल और कॉलेज 16 नवंबर से फिर से खोले जा रहे है। सीएम ममता बनर्जी के की घोषणा के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए 16 नवंबर 2021 से स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। स्कूलों के अलावा राज्य सरकार ने सिनेमा हॉल, स्टेडियम, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, जिम और लोकल ट्रेनों को चलाने की भी अनुमति दे दी है।

West Bengal

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 16 नवंबर से खुलेंगे। वहीं स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों 1 नवंबर से स्कूल आने को कहा गया है। शिक्षण और गैर शिक्षण 15 दिनों तक स्कूल में आकर कोरोना को देखते हुए पूरा इंतजाम करेंगे, जिसके बाद 16 को स्कूल खोले जाएंगे। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी कॉलेज और स्कूल प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि कोरोना नियमों के पालन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि राज्य में इंटर-स्टेट लोकल ट्रेनें भी अब चलाई जाएंगी। लेकिन लोकल ट्रेनें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगी। वहीं सिनेमा हॉल, स्टेडियम, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, जिम को भी फिर से खोलने का आदेश दिया गया है। लेकिन ये सभी जगहें 70 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगी।

अधिसूचना में स्कूल और कॉलेज जाने वाले कर्मचारियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन पास जारी करने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार ने कहा है कि संबंधित रेलवे अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ट्रेन पास जारी करने के लिए सूचित किया जाएगा। सरकार ने निर्देश में कहा है कि कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए जिन-जिन जगहों और सुविधाओं को फिर से खोलने की अनुमति दी जा रही है, वहां समय मानक कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+