West Bengal: बंगाल के दो लोकसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान आज, जानिए क्यों हो रही दोबारा वोटिंग
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल को दो लोकसभा सीटों के लिए दोबारा मतदान का आदेश दिया है। वोटिंग सोमवार यानी आज सुबह सात बजे से शुरू हो रही है। इन दोनों सीटों पर सांतवें चरण के तहत मतदान हुआ था, जिसे रद्द करते हुए ईसीआई ने फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था।
पश्चिम बंगाल में बारासात निर्वाचन क्षेत्र का बूथ देगंगा विधानसभा क्षेत्र के कदमबागछी सरदार पारा एफपी स्कूल में स्थित है। जबकि मथुरापुर का बूथ काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इन बूथों पर एक जून मतदान हुआ था। लेकिन चुनाव आयोग ने इसे रद्द कर दिया। ईसीआई के आदेश के मुताबिक यहां अब, 3 जून यानी आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान होगा।

दरअसल, ईसीआई ने दोबारा मतदान का कराए जाने का फैसला चुनाव अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया। वहीं इस बीच, भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराए जाने की मांग की है, जहां 1 जून के मतदान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications