बंगाल पंचायत चुनाव में 42 की मौत, आज आएंगे नतीजे, पढ़िए 5 बड़े अपडेट
West Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान जिस तरह से हिंसा हुई और दर्जनों लोगों की मौत हो गई उसके बाद आज चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी और भाजपा के लिए लिटमस टेस्ट है।
भारी सुरक्षा के बीच आज सुबह 8 बजे मतों की गणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, केंद्रीय सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉ ने कहा था कि लोकतंत्र में हिंसा और हत्या स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने हिंसा के लिए चुनाव आयोग को घेरे में लिया था। वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएं।
वहीं भाजपा ने 4 सदस्यों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है जोकि प्रदेश के उन इलाकों का दौरा करेगी जहां हिंसा हुई थी। पैनल में रविशंकर प्रसाद, सत्यपाल सिंह भी शामिल हैं।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश के चुनाव आयोग ने 696 पोलिंग बूथ पर 19 जिलों में फिर से मतदतान कराया था, क्योंकि यहां पर बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आई थी। बता दें कि 8 जुलाई को मतदान के दौरान 69.85 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सोमवार को चार और लोगों की हत्या की खबर सामने आई थी, जिसके बाद प्रदेस में 8 जून के बाद राजनितिक हत्याओं का आंकड़ा 42 पहुंच गया। प्रदेश में 2002 से पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा चलती आ रही है।
8 जुलाई को मतदान के दिन 18 लोगों की हत्या हुई थी। प्रदेशभर में बूथ कैप्चरिंग, बैलट बॉक्स की लूट के साथ तमाम घटनाएं सामने आई थी। 2018 में चुनाव के दिन 12 लोगों की हत्या हुई थी।
8 जुलाई को मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर केंद्र और राज्य दोनों के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।












Click it and Unblock the Notifications