WB Panchayat Election: चुनाव से पहले STF ने की हिंसा की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार-कारतूस बरामद
West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का सियासी माहौल चरम पर है। ऐसे में हिंसा की भी कई जगह से खबरें आ चुकी हैं। इस बीच पंचायत चुनाव के ठीक पहले बंगाल एसटीएफ ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। साथ ही एक हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
चुनाव से पहले चल रही हिंसा की घटनाओं के बीच पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ एक तस्कर को एसटीएफ ने दबोच लिया है। पुलिस की यह कार्रवाई पंचायत चुनाव के चार दिन पहले की गई है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने विशेष छापेमारी की और उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर इलाके से हथियार जब्त किए।
एसटीएफ के सूत्रों ने कहा कि बलों ने पांच सेमी-ऑटोमेटिक गन, 10 मैगजीन, तीन एक-शॉट वाली बंदूकें और 180 राउंड जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।
पुलिस जांच में जुटी
गोलपोखर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि हथियार कहां से आए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा है।
छापेमारी के दौरान आलम नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। जिससे एसटीएफ पूछताछ कर रही है।चुनाव के पहले बंगाल एसटीएफ की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि एसडीएफ को खुफिया इनपुट मिला था, जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाया और तस्कर को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मोहम्मद आलम के घर पर छापेमारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications