पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हर बूथ पर बराबर संख्या में हों केंद्र और राज्य के सुरक्षाकर्मी: कोर्ट
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट डिविजन ने प्रदेश के चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वह सीएपीएफ और प्रदेश की सुरक्षाकर्मियों को बराबर संख्या में तैनात करें। हर बूथ पर बराबर संख्या में केंद्र और राज्य के सुरक्षाबलों को तैनात करें।
इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में जबतक पंचायत चुनाव खत्म नहीं हो जाते हैं सीएपीएफ प्रदेश में ही रहें। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले प्रदेश कोर्ट ने पंचायत चुनाव में हिंसा को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट के फैसले के खिलाफ ममता सरकार और चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए वापस हाई कोर्ट जाने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications