TMC सांसद डोला सेन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, वायरल वीडियो को लेकर किया ये दावा

कोलकाता, 26 जनवरी: पश्चिम बंगाल में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं सांसद ने इसकी पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पश्चिम बंगाल के नक्शे को गलत तरीके से दिखाया गया है।

TMC MP Dola Sen

टीएमसी सांसद डोला सेन ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में वायरल वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सांसद का दावा है कि वीडियो में दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों को पूरे पश्चिम बंगाल के नक्शे के रूप में दिखाया गया है। ऐसे में उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि डोला सेन टीएमसी की वही सांसद है, जिनको संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान निलंबित कर दिया था, जिसको लेकर दोनों सदनों में काफी दिनों का गतिरोध जारी रहा था। उनका नाम निलंबित 12 राज्यसभा सांसदों में था, जिन्होंने मानसून सत्र के दौरान हंगामा किया था, जिसकी कार्रवाई शीतकालीन सत्र के दौरान हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+