पश्चिम बंगाल: 50% क्षमता के साथ आज से भारतीय रेलवे ने शुरू की लोकल ट्रेन सेवाएं

पश्चिम बंगाल: 50% क्षमता के साथ आज से भारतीय रेलवे ने शुरू की लोकल ट्रेन सेवाएं

कोलकाता, 31 अक्टूबर: कोरोना वायरस महामारी की वजह से पश्चिम बंगला में बंद अंतर-जिला व राज्यीय लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। भारतीय रेलवे के पूर्वी रेलवे (ईआर) जोन ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार की जांच के लिए सेवाओं को रोकने के लगभग छह महीने बाद आज (रविवार) पश्चिम बंगाल राज्य में लोकल ट्रेन की सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया। राज्य सरकार ने रेलवे को 50 फीसदी यात्री बैठने की क्षमता वाली लोकल ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने आरपीएफ को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ट्रेन में किसी भी तरह से कोरोना के नियमों का उल्लघन ना हो।

Recommended Video

    #Short | West Bengal Local Train: Mamata government ने दी छूट, पटरी पर लोकल ट्रेनें | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Local train

    पूर्वी रेलवे ने आरपीएफ को यह निर्देश दिया है कि वह कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करवाएं। इसके अलावा रेलवे ने राज्य सरकार से भी कहा है कि राज्य प्रशासन सभी प्रोटोकॉल को बनाए रखने में हमारी मदद करे।

    उन्होंने आगे कहा कि ईआर पूर्ण पैमाने पर संचालन शुरू करने के लिए भी तैयार है। लेकिन उसके लिए राज्य सरकार की अनुमति चाहिए। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेवाओं की मांग के आधार पर ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। अधिकारी ने कहा, हम चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। मांग को देखते हुए और यात्री क्षमता पर राज्य सरकार के प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि वे सोमवार (1 नवंबर) से नियमित सेवाएं फिर से शुरू करेंगे। ईस्टर्न रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे फिलहाल सिर्फ स्टाफ-स्पेशल ट्रेनें चला रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल, स्पा और जिम को 31 अक्टूबर से 70 प्रतिशत क्षमता पर काम करने की अनुमति दी है। लेकिन ये सभी चीजें सिर्प रात 11 बजे तक ही खुली रहेंगी।

    गैर-आपातकालीन और गैर-आवश्यक सेवाओं से संबंधित सभी सरकारी कार्यालय अब 50 प्रतिशत के साथ काम करेंगे। राज्य सरकार ने आदेश ने कहा है कि कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए 16 नवंबर से खुलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+