West Bengal:पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 9 हुई, BJP ने अमित शाह को लिखा पत्र, NIA जांच की मांग

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत हो गई है। भाजपा ने इस मामले में अमित शाह को पत्र लिखकर इसकी एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

west bengal

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग इसमे घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनिपुर जिले में मंगलवार की सुबह हुआ था।

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद इस मामले की जांच क्रिमिलन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट कर रहा है। सूत्रों के अनुसार सीआईडी की एक टीम कोलकाता से यहां मंगलवार रात 9.45 बजे पहुंच गई है। इस टीम ने अपनी शुरुआती जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से सीआईडी इसकी जांच कर रही है।

ईस्ट मेदिनिपुर के एसपी अमरनाथ के ने बताया कि अभी तक कुल 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि हादसे में अन्य लोगों की जानकारी को स्पष्ट तौर पर हासिल कर सके। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें एगरा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि यह अवैध पटाखा फैक्ट्री थी। इस फैक्ट्री के खिलाफ पूर्व में भी 3-4 केस दर्ज हो चुके हैं। यहां पर कई बार छापा पड़ चुका है, लेकिन आरोपी इसके बाद भी इस फैक्ट्री को चलाते रहते हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है। आरोपी की पहचान कृष्णपद पाग उर्फ भानू सिंह के तौर पर हुई ङै।

हादस में मरने वालों के परिजनों को 2.5-2.5 लाख रुपए के मुआवजे का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 1-1 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। शुरुआत में 7 लोगों के मरने की खबर सामने आई थी, बाद में संख्या 9 पहुंच गई है।

हादसे के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर अपील की है कि इस मामले की एनआईए से जांच होनी चाहिए। यह धमाका यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, लिहाजा इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+