बंगाल हिंसा पर सीएम को लिखा लेटर हुआ वायरल, राज्यपाल पर भड़की ममता सरकार

कोलकाता, जून 15 : पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और ममता बनर्जी के बीच खींचतान लगातार जारी है। अब इस बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया, जो ममता बनर्जी सरकार को लिखी चिट्ठी को सार्वजनिक करने का है। राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा पर उनकी कड़ी आलोचना की गई थी, जिस पर अब लगातार एक बाद एक ट्वीट के जरिए राज्य के गृह विभाग ने बताया कि एकतरफा पत्र सार्वजनिक करना चौंकाने वाला है। इसके साथ ही उनके कंटेंट को मनगढ़ंत भी बताया है।

West Bengal

दरअसल पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार को एक पत्र लिखा था, जिसको मीडिया के लिए भी जारी कर दिया गया। इसके बाद वो लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस लेटर को लेकर ममता सरकार ने राज्यपाल पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में बताया कि सरकार ने निराशा और संकट के साथ देखा है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने अचानक मुख्यमंत्री को लिखे उनके एक पत्र को सार्वजनिक कर दिया है, जिसमें ऐसी सामग्री है जो वास्तविक तथ्यों के अनुरूप नहीं है।

राज्य सरकार ने कहा कि चुनाव के बाद की हिंसा कुछ हद तक बेरोकटोक थी, जब भारत का चुनाव आयोग कानून और व्यवस्था का प्रभारी था। लेकिन शपथ समारोह समाप्त होते ही कैबिनेट ने व्यवस्था बहाल कर दी थी। पश्चिम बंगाल पुलिस को सभी असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दृढ़ता से निर्देशित किया गया है और सरकार "समाज के मूल ताने-बाने को बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपको बता दें कि राज्यपाल ने सीएम ममता को पत्र लिखकर कहा कि हमें खून से रंगा हुआ बंगाल नहीं चाहिए। इसके साथ ही ममता सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की बात कही। उन्होंने अपने लेटर में कहा था कि बंगाल में हिंसा की कोई जगह नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+