West Bengal: पश्चिम बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, तोड़फोड और फायरिंग, कई घायल

पश्चिम बंगाल में मदरसे के प्रबंधन चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इलाके तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

West Bengal Police

पश्चिम बंगाल में रविवार को मदरसा प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान तीखी नोंकझोंक हुई। तनाव की बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसें कई लोगों को घायल होने की खबर है।

Recommended Video

      मुंगेर: मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

      घटना पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा जिले के रतुआ की है। जहां एक मदरसे के प्रबंधन चुनाव के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान गोलाबारी, बमबारी और फायरिंग की खबरें आ रही हैं। हाई मदरसा के चुनाव में केवल टीएमसी कार्यकर्ता ही उम्मीदवार थे। बताया जा रहा है कि झड़प में कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक को गोली लगी है।

      पुलिस सूत्रों के अनुसार ये झड़प टीएमसी कार्यकर्ताओं (TMC Workers) के दो गुटों के बीच हुई। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अधिकारियों ने कहा ने कहै कि कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनमें से एक को गोली लगी है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उग्र हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लोहे की रॉड और बांस के डंडों से भी हमला कर दिया। हाथापाई में वाहनों सहित कई संपत्तियों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+