West Bengal Exit Poll: टाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की जीत की हैट्रिक

West Bengal Exit Poll: टाइम्स नाउ-सी वोटर के एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की जीत की हैट्रिक

कोलकाता, 29 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव परिणामों को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ-सी वोटर के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तीसरी बार टीएमसी की सरकार बनने की बात कही गई है। एग्जिट पोल में टीएमसी को पूर्ण बहुमत दिया गया है। भाजपा को भी राज्य में बड़ा फायदा हो रहा है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन को भारी नुकसान है।

Recommended Video

      Exit Poll: West Bengal और Assam में किसकी बनेगी सरकार, जानें Exit Poll के आंकड़े ? | वनइंडिया हिंदी
      West Bengal Exit Poll Result 2021 mamata banerjee to return to power in times now cvoter exit poll

      टाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि इस विधानसभा चुनाव में टीएमसी 158 विधानसभा सीटें जीत सकती है। 152 से 164 तक उसको सीटें मिल सकती हैं। 2016 की तुलना में टीएमसी को करीब 50 सीटों का नुकसान हो रहा है लेकिन वो बहुमत के आंकड़े हो पार कर रही है। वहीं 2016 में तीन सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त फायदा है। भाजपा को 109 से 121 सीटें मिल सकती हैं और वो बंगाल में मुख्य विपक्षी दल हो सकती है। पश्चिम बंगाल में बड़ी ताकत रहेलेफ्ट, कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट के गठबंधन को इस चुनाव में बड़ा झटका लगने की बात एग्जिट पोल में कही गई है। गठबंधन 14 से 25 सीटों तक सिमट सकता है।

      तृणमूल कांग्रेस को टाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में कुल वोट शेयर का 42.1 प्रतिशत मिलने की बात कही गई है। भाजपा को 39.2 प्रतिशत वोट और कांग्रेस-लेफ्ट-आईएसएफ गठबंधन को 15.4 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

      2016 में टीएमसी ने भारी बहुमत से बनाई थी सरकार

      पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था और ममता बनर्जी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं। 2016 के चुनाव में वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+