पश्चिम बंगाल: दो समुदायों के बीच झड़प के बाद एकबालपुर इलाके में धारा 144 लागू
पश्चिम बंगाल: दो समुदायों के बीच झड़प के बाद एकबालपुर इलाके में धारा 144 लागू
पश्चिम बंगाल के एकबालपुर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। एकबलपुर इलाके में दो दिनों के लिए धारा 144 लागू की गई है। 9 अक्टूबर को दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने ये कदम उठाया है। मोमिनपुर में भड़की हिंसा और रविवार शाम एकबलपुर थाने में तोड़फोड़ के कारण क्षेत्र में जारी कानून-व्यवस्था की स्थिति के बीच दो दिनों का कर्फ्यू 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक लगाया गया है।

9 अक्टूबर को ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार के दौरान कुछ बदमाशों द्वारा कथित तौर पर धार्मिक झंडा फाड़ दिए जाने के बाद दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच झड़प हो गई थी। बाद में, लोगों का एक समूह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकबालपुर थाने पहुंचा था। विवाद को इलाके में शातं करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू की है।
इससे पहले दिन में, पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल ला गणेशन को पत्र लिखकर क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की थी। पत्र में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "लक्ष्मी पूजा की पूर्व संध्या पर कोलकाता के खिदिरपुर मोमिनपुर इलाके में हिंदू समुदाय पर हमले हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि हिंसा में गुंडों और असामाजिक तत्वों ने हिंदुओं की कई दुकानों और बाइकों में तोड़फोड़ की। सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, "हमला ठीक वैसे ही किया गया था, जैसे जून के महीने में हावड़ा जिले के उलुबेरिया इलाके में पंचला हिंसा में हुई थी। उस वक्त, हिंसा पूरे पश्चिम बंगाल में फैल गई थी, खासकर नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों में फैली थी।"












Click it and Unblock the Notifications