पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी के सिर पर लगी चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएमसी से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी चुनावी सभा के बाद अपने घर वापस लौट रही थीं। इस दौरान ये हादसा हुआ। इस हादसे के बाद उनके इलाज के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीएम के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से जल्द बुलेटिन जारी किया जाएगा।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक से ट्रॉमा केयर सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि उनके सिर पर ''गहरी चोट'' लगी है।
Recommended Video
टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि घाव गहरा है, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
वहीं बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 'बड़ी चोट' लगी है। उन्हें आगे के इलाज के लिए कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सीएम ममता के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीदी के साथ हुई सड़क दुर्घटना से स्तब्ध और बहुत चिंतित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications