अनीस खान केस: ममता बनर्जी का बयान, कहा- CBI के नाम पर राज्य पुलिस का अपमान नहीं कर सकते

कोलकाता, 23 फरवरी: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आमता एरिया में हुई मुस्लिम छात्र नेता अनीस खान की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्र नेता की मौत की जांच कर रही पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वो पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। इधर, लगातर सीबीआई जांच की मांग उठा रहे लोगों को सीएम ममता बनर्कजी ने जवाब देते हुए मांग को खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी मांग करके राज्य की पुलिस का अपमान नहीं किया जा सकता।

Mamata Banerjee on WB police

अपने बयान में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने दूंगी, जो रुकावट डाल रहे हैं, वे अपराध कर रहे हैं। मैंने पुलिस से उचित कार्रवाई करने को कहा है। आप सीबीआई के नाम पर राज्य पुलिस का अपमान नहीं कर सकते।

दरअसल, अनीस खान की मौत की जांच के लिए ममता सरकार ने एसआईटी का गठन करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार आईपीएस ज्ञानवंत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यी जांच कमेटी का गठन किया गया है। जो 15 दिन के अंदर पूरे केस की रिपोर्ट देगी। इधर, अनीस की मौत की जांच के लिए सीबीआई की मांग लगातार जोर पकड़ रही है, जिस पर बयान देते हुए सीएम ने कहा कि इस तरह की मांग करके आप राज्य पुलिस का अपमान नहीं कर सकते।

आलिया यूनिवर्सिटी के अनीस खान की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी निष्पक्ष जांच की लगातार मांग की जा रही है। इतना नहीं सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन भी जारी है। बता दें कि अनीस खान की 18 फरवरी को मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद अनीस के पिता ने आरोप लगाया था कि हावड़ा जिले में स्थित उनके घर पर चार लोग पुलिस की वर्दी और सादे कपड़े में पहुंचे थे और उन्होंने तीसरी मंजिल से उनके बेटे को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अनीष के पिता ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+