West Bengal Civic Polls Result: सत्तारूढ़ TMC फिर हावी, जीत पर ममता बोलीं- जय बांग्ला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं पर हुए चुनाव का परिणाम आज आ रहा है। अब तक पार्टियों के प्रदर्शन की तस्‍वीर काफी साफ हो गई है। अब तक 108 में से ज्यादातर सीटों पर टीएमसी जीत चुकी है। 100 से ज्यादा सीटों पर उसकी जीत की तस्वीर साफ हो रही है। देखा जाए तो विपक्ष का सफाया हुआ है। शुरुआती रुझान में भी उन्हें सीटें मिलती नजर नहीं आईं।

west bengal civic polls results 2022 today: know tmc bjp congress and others performance

आज आ रहे हैं चुनाव नतीजे
बता दें कि, आज 8,160 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला आ रहा है। पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं पर हुए चुनाव में इस बार तृणमूल के 2,258, बीजेपी के 2,021, माकपा के 1,588 और कांग्रेस के 965 उम्मीदवार खड़े हुए थे। चुनावी मैदान में इस बार 843 निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। वे भी बंगाल की कई नगरपालिकाओं में काटे की टक्कर देते दिख रहे हैं।

राज्‍य में 10 बजे तक, कांथी नगरपालिका में 21 में से 18 वॉर्ड पर सत्‍तारूढ टीएमसी जीती है। वहीं, बीजेपी ने 2 वॉर्ड जीते हैं। बताया जा रहा है कि, ऐसा 30 सालों में पहली बार हो रहा है कि कांथी में अधिकारी परिवार की कोई उपस्थिति नहीं है। वहीं, खबर है कि, टीएमसी के नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी मालदा के इंग्लिश-बाजार सीट से जीत गए हैं।

100 में ज्‍यादातर सीटों पर टीएमएस आगे
11 बजे तक 108 में से 36 सीट पर टीएमसी जीत चुकी। वहीं, रूझानों में भी वह आगे रही है। दोपहर 1 बजे तक, टीएमसी 108 में से 103 नगर निकायों में जीत की ओर बढ़ी। कहा जा रहा है कि, वह 100 से ज्यादा नगर निकायों में जीती है।

news

ममता हुईं जीत से गदगद
टीएमसी की जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि, हमें एक और जबरदस्त जनादेश देने के लिए माँ-माटी-मानुष का हृदय से आभार। नगर निकाय चुनाव में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों को बधाई!'

'माटी-मानुष का हृदय से आभार'
ममता ने कहा कि, जीत को हमारी जिम्मेदारी और समर्पण को बढ़ाने दें। विजय को विनम्रता प्रदान करें। आइए हम सब मिलकर राज्य की शांति, समृद्धि और विकास के लिए काम करें। जय बांग्ला!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+