पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव: वोटिंग जारी, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव: वोटिंग जारी, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) 27 फरवरी: पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में 108 नगर पालिकाओं के लिए मतदान रविवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग को सूचित किया गया कि मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इसी बीच ये खबर आई है कि उत्तर 24 परगना में पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। वार्ड 9 में 2 ईवीएम में तोड़फोड़ हुई है। वहीं बीजेपी ने टीएमसी पर कल रात मिदनापुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 163 के पास अपना टेंट जलाने का भी आरोप लगाया है।

West Bengal Civic Polls

Recommended Video

      West Bengal Civic Polls 2022: 108 नगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, देखिए | वनइंडिया हिंदी

      बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा, वार्ड 9 में 2 ईवीएम में तोड़फोड़ हुई है। राज्य भर में इसी तरह की स्थिति है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, उन्हें वोट नहीं देने दिया है। सभी बूथों पर कब्जा कर लिया गया है।

      लगभग 95 लाख (95,59,790) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग वार्ड प्रतिनिधियों और महापौरों का चुनाव करने के लिए करेंगे, जो 108 नगरपालिकाओं के 2,276 वार्डों में फैले हुए हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 10 हजार 813 और मतदान परिसरों की संख्या 4 हजार 851 है। इस निकाय चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

      पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव के तहत आज (27 फरवरी) को जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24-परगना, दक्षिण 24-परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं।

      पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक हर मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। नौका चेकिंग भी जारी है और नाव से नदी में पेट्रोलिंग भी की जा रही है। चुनाव के दौरान कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

      निकाय चुनाव पहले 22 जनवरी,2022 को होने वाले थे। हालांकि, हाई कोर्ट ने यह कहते हुए 4-6 सप्ताह के लिए चुनाव स्थगित कर दिया है कि कोरोना की तीसरी लहर ने राज्य को प्रभावित किया है और निवासियों का जीवन प्रभावित हुआ है। अगर चुनाव हुए तो राज्य के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। इसलिए चुनाव को बाद में कराने का फैसला किया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+