West Bengal: 'हर थाने में जमात के आतंकी मिलेंगे...',ममता सरकार पर BJP नेता का गंभीर आरोप
West Bengal News: मुर्शिदाबाद से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में जितने में भी सिविक वॉलेंटियर हैं, उनमें से 90% जमात के समर्थक हैं।
असम एसटीएफ ने बंगाल एसटीएफ के साथ एक साझा अभियान में हाल ही में बंगाल के मुर्शिदाबाद से इन संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। 19 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के हरिहरपारा से जिन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, उनके नाम अब्बास शेख और मिनारुल शेख है।

West Bengal: हर थाने में जमात के आतंकवादी मिल जाएंगे- बीजेपी नेता
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, 'आप को हर थाने में जमात के आतंकवादी मिल जाएंगे। हमारे पासपोर्ट चेक करने वाले 90 फीसदी सिविक वॉलेंटियर्स जमात के समर्थक हैं...यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि असम पुलिस पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों को पकड़ रही है।'
इसे भी पढ़ें- खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी पीलीभीत मुठभेड़ में घायल, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले के हैं आरोपी!
उन्होंने यह भी कहा, 'वे (असम पुलिस) देश के लिए काम कर रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल पुलिस सिर्फ राज्य और पार्टी के लिए काम करती है।' इससे पहले रविवार को अलीपुर कोर्ट ने कश्मीर के प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन'के संदिग्ध आतंकी जावेद मुंशी को 31 दिसंबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।
West Bengal: संदिग्ध आतंकी मुंशी को कश्मीर पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया
मुंशी को शनिवार को जम्मू और कश्मीर पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक साझा अभियान में पकड़ा था। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आगे की जांच के लिए अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी। 58 वर्षीय मुंशी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था।
West Bengal: मुस्लिम लीग को सक्रिय करने में लगा था 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन' का संदिग्ध!
लोक अभियोजक विकाश के मुताबिक मुंशी कथित रूप से मुस्लिम लीग को जीवित करने के लिए कार्य करता था। वकील का कहना है कि पुलिस ने उसके पास से एक किताब, एक सीडी, एक प्लास्टिक बैग और कई अन्य दस्तावेज वरामद किए हैं।
उन्होंने कहा, 'ट्रांजिट रिमांड के लिए पुलिस श्रीनिगर से यहां आई। एक व्यक्ति जिसका नाम जावेद अहमद मुंशी है, 58 साल का, वह मुस्लिम लीग को जीवित करने के काम में लगा हुआ था....उसे कैनिंग थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया था....उसे अदालत ने 31 दिसंबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।'
West Bengal: लश्कर सरगनाओं के इशारे पर बांग्लादेश में दाखिल होना चाहता था!
पुलिस की जानकारी के अनुसार मुंशी कुछ दिन पहले ही कैनिंग इलाके में आया था और गिरफ्तारी से पहले कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के इशारे पर बांग्लादेश में घुसने की कोशिश में लगा हुआ था। वह आईडी और अन्य घातक हथियारों का एक्सपर्ट माना जाता है और प्रतिबंधित तहरीक-उल-मुजाहिदीन (TuM) से जुड़ा है।
वह कथित रूप से कई सारे आतंकी वारदातों में शामिल रहा है, जिसमें अहल-ए-हदीस के नेता शौकत शाह की 2011 में हुई हत्या भी शामिल है। वह आतंकवाद से जुड़ी वारदातों में कई बार जेल की सजा भी भुगत चुका है।
इसे भी पढ़ें- भारत में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, गिरफ्तार 8 संदिग्ध ABT के सदस्य, अलकायदा से जुड़े हैं तार
शुरुआती पूछताछ में उसने माना है कि वह फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर कई बार बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान जा चुका है, जिसके निर्देश उसके आकाओं की ओर से दिए जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications