भारत में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, गिरफ्तार 8 संदिग्ध ABT के सदस्य, अलकायदा से जुड़े हैं तार
असम एसटीएफ ने इस हफ्ते शुक्रवार को एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। असम में दहशत फैलाने का षड्यंत्र रच रहे खूंखार आतंकी संगठन से जुड़े 8 संदिग्धों को असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के सदस्य हैं, जो आतंकवादी संगठन अल-कायदा का सहयोगी है।
नए साल से पहले असम एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने आतंकवादी संगठन 'अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (AQIS) के सहयोगी अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

असम पुलिस के डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि असम और प. बंगाल में स्लीपर सेल को सक्रिय करने के लिए आतंकी रदी बांग्लादेश से इसी साल नवंबर में भारत आया था। केरल जाने से पहले साद ने असम और प. बंगाल में यात्रा की थी, जहां उसने समान विचारधारा वाले व्यक्तियों की भर्ती की थी। आतंकी मॉड्यूल का उद्देश्य आरएसएस और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं व सदस्यों को निशाना बनाना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिनारुल शेख, मोहम्मद अब्बास अली, नूर इस्लाम मंडल, अब्दुल करीम मंडल, मोजबिर रहमान, हमीदुल इस्लाम, इनामुल हक के रूप में हुई। ऑपरेशन के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
जिसमें मोबाइल फोन, प्रचार सामग्री, बांग्लादेशी की पहचान वाले दस्तावेज और पेन ड्राइव शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में में नूर इस्लाम मंडल को 2015 में राष्ट्रीय सुरक्षा विरोधी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसने भर्ती अभियानों में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।
डीजीपी ने एक बयान में कहा कि आतंकी मॉड्यूल में हथियारों और गोला-बारूद की खरीद की गई थी, इसका उद्देश्य भारत में दहशत फैलाना था। बरामद विस्फोट सामग्री से यह साफ होता है कि आंतकी मॉड्यूल राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करनी की पूरी कोशिश में जुटा था।












Click it and Unblock the Notifications